फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The woman injured in the quarrel did not get an ambulance, had to be taken to the street

झगड़े में घायल महिला को नहीं मिली एंबुलेंस, रेहडी में ले जाना पड़ा

Sun, 21 Aug 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The woman injured in the quarrel did not get an ambulance, had to be taken to the street
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। कस्बे के बाईपास मार्ग पर एक मकान पर विवाद में शुक्रवार शाम को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक महिला घायल हो गई। परिजन घायल महिला को लेकर कस्बे के सामुदायिक केंद्र में पहुंचे। परिजन समय पर एंबुलेंस न मिलने पर महिला को रेहडी में डालकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
कस्बे के बाईपास मार्ग पर उमरदीन धोबी अपना मकान बना रखा है। उमरदीन की सालों पहले मौत हो गई थी। उमरदीन की मौत के बाद उसके मकान पर एक व्यक्ति ने बैनामा दिखाते हुए मकान अपना बताया था। कई दिन पूर्व मकान पर कब्जा करने को लेकर कई महिलाएं भी मकान में घुस गई थी। मकान विवाद में उस समय नया मोड़ आ गया, जब तीसरे व्यक्ति ने मकान का बैनामा अपने नाम बताते हुए अपने पक्ष की महिलाओं को मकान में बैठा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम मकान विवाद को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद मे जुबेदा नाम की महिला घायल हो गई। घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजनों का आरोप है कि डायल 108 नंबर कॉल करने पर भी एंबुलेंस नहीं आई। जिसके चलते परिजन घायल महिला को रेहडी में डालकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए। रास्ते में किसी ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी अभिषेक झा को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, तो उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह को जांच के आदेश दिए। जिस पर पुलिस हरकत में आई और महिला को खोजने में जुट गई। थाना प्रभारी श्यामवीर सिंह ने मकान विवाद को लेकर तीनों पक्षों को झगड़ा न करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed