{"_id":"60a7fbb38ebc3edcb67fbc25","slug":"the-weather-changed-due-to-rain-with-strong-wind-shamli-news-mrt5393107166","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज हवा के साथ हुई बारिश से बदला मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज हवा के साथ हुई बारिश से बदला मौसम
विज्ञापन
शामली। तेज हवा के साथ शुक्रवार सुबह हुई के आधा घंटे की बारिश से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। बारिश बंद होने के बाद तेज धूप निकली। जिससे दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंच गया। पिछले 24 घंटे में दिन और रात के तीन-तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी की गई है। सुबह पांच एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।
बुधवार के दिन और रात को 72 एमएम बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिन में मौसम सामान्य रहा। शुक्रवार सुबह मौसम में अचानक बदलाव आ गया। छह बजे के लगभग आकाश में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बिजली कड़कती रही। आधा घंटे से ज्यादा समय तक बारिश होने से मौसम में ठिठुरन पैदा हो गई। दस बजे के बाद हल्की धूप निकली। दोपहर 12 बजे के बाद तेज धूप निकली।
शुक्रवार को दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से मौसम मिश्रित रहा। पूर्वी यमुना नहर खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार चौधरी के मुताबिक शनिवार और रविवार को दिन का तापमान बढ़ेगा। मौसम मिश्रित रहने से रात का तापमान स्थिर रहने की संभावना है।
विज्ञापन
उधर, कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और मुजफ्फरनगर के निदेशक डाक्टर पीके सिंह का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ बने रहने और तेज हवाओं के कारण अभी अगले 24 घंटे में बारिश के आसार बने हुए हैं। मानसून भी अपनी सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है, जो संभवत: एक जून को केरल में प्रवेश कर जाएगा।