फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The way for getting the deed of the district jail cleared

Shamli News: जिला जेल के बैनामा कराने का हुआ रास्ता साफ

Thu, 11 Jul 2024 02:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
The way for getting the deed of the district jail cleared
शामली। उत्तर प्रदेश शासन से प्रस्तुतकर्ता के रूप में डिप्टी जेलर हेमराज का नाम नामित्त होने से बनत में जिला कारागार की आरक्षित भूमि के बैनामा कराने के लिए रास्ता साफ हो गया। सोमवार से किसानों के बैनामों का काम शुरू होगा। पहले चरण में किसानों के 25 बैनामे होंगे।
विज्ञापन

बनत दक्षिणी क्षेत्र में जिला कारागार के लिए 80 एकड़ भूमि चिह्नीकरण की गई है। भूमि चिह्नीकरण के बाद शासन से 96 करोड़ रुपये किसानों के बैनामों और 6 करोड़ रुपये निबंधन शुल्क मिलाकर 102 करोड़ रुपये की धनराशि जिला मुख्यालय को प्राप्त हो चुकी है। बैनामा कराने के लिए शासन से उत्तर प्रदेश राज्यपाल की ओर से उत्तर प्रदेश शासन के संयुक्त सचिव कारागार कृष्ण कुमार को बैनामा कराने के लिए क्रेता के रूप में नामित किया है। उत्तर प्रदेश शासन की ओर से प्रस्तुतकर्ता के रूप में मुजफ्फरनगर जिला कारागार के डिप्टी जेलर हेम राज का नाम नामित होकर जिला मुख्यालय पर आ गया है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार ने बताया कि जिला कारागार की भूमि में 100 से ज्यादा बैनामा होने हैं। सोमवार से जिला कारागार के लिए किसानों की बैनामा कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पहले चरण में 25 से ज्यादा किसानों के बैनामा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
शामली की जिला जेल मुजफ्फरनगर से हो रही संचालित
पिछले 13 सालों से शामली और मुजफ्फरनगर जिले की संयुक्त कारागार मुजफ्फरनगर शहर के गांधी काॅलोनी में चल रही है। शामली जिले के एक हजार कैदी जिला जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed