{"_id":"61d1a559ba13744ebb6ce7f5","slug":"the-villagers-performed-yagya-for-the-purification-of-the-government-intelligence-in-shamli-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ, पुल-अंडरपास की मांग के लिए 17 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए किया यज्ञ, पुल-अंडरपास की मांग के लिए 17 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीण
Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 02 Jan 2022 06:45 PM IST
सार
शामली में पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर 17 दिन से धरने पर बैठे ग्रामीणों ने रविवार को सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शामली के कैराना में पंजीठ चौराहे पर पुल और अंडरपास बनवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि और दुर्घटना में मारे गए लोगों की शांति के लिए यज्ञ किया।
विज्ञापन
फोरलेन 709 एडी का निर्माण कार्य जीआर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पानीपत के सिवाह से नगीना तक करा रही है। 17 दिन पहले गांव मवी के पास निर्माणाधीन पुल और अंडरपास का कार्य बंद कराते हुए गांव पंजीठ, रामड़ा, मामोर, बुच्चाखेड़ी, हैदरपुर व काकौर के ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मांग है कि पंजीठ चौराहे पर पुल और अंडरपास का निर्माण कराया जाए। अनिश्चितकालीन धरने के 17वें दिन किसानों ने सरकार की बुद्धि-शुद्धि और पंजीठ चौराहे पर दुघर्टनाओं में मारे गए लोगों की शांति के लिए यज्ञ किया। पंडित रामदत्त शर्मा ने विधि विधान के साथ हवन कराया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट
इस मौके पर मैनपाल पंवार, किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक, मैनपाल पंवार, पाल सिंह सैनी, सेठपाल, रतन आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो