{"_id":"6573650978c328aecf0a3d84","slug":"the-traffic-jam-continued-to-struggle-for-the-fourth-day-shamli-news-c-26-1-sal1002-13109-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: चौथे दिन लगातार जाम से जूझता रहा जाम, वाहन चालक, दुकानदार रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: चौथे दिन लगातार जाम से जूझता रहा जाम, वाहन चालक, दुकानदार रहे परेशान
Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 09 Dec 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
शामली एमएसके रोड पर लगा जाम
शामली। गन्ने से भरे वाहनों के कारण लगातार चौथे दिन शनिवार को भी शहर में मुजफ्फरनगर-सहारनपुर, दिल्ली रोड, कोतवाली के सामने जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों के साथ-साथ दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
शामली शुगर मिल में खराबी के बाद से शहर में आए दिन जाम लग रहा। जाम के कारण लोग परेशान है। शनिवार को भी दिन और रात के समय शहर में जाम लगा रहा। हालांकि, कोतवाली पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान जाम में फंसे वाहनों को निकलवाने में लगे रहे। जाम में एंबुलेंस भी फंसी रही। व्यापारी अंकित गोयल, सुनील कुमार का कहना है कि हर साल उन्हें जाम झेलना पड़ता है। यदि गन्ने से भरे वाहनों को शहर से बाहर खड़ा करने की व्यवस्था की जाए तो जाम से निजात मिल सकती है। टीएसआई सुखविंदर सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाने को अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है।