फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temple was set on fire education

दीयों से जगमग हुए शिक्षा के मंदिर

Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 29 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
The temple was set on fire education
diwali - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। दीपावली पर्व सभी स्कूल और कॉलेजों में बडे़ ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिसमें छात्र-छात्राओं ने रंगोली, दीप सज्जा व थाल सज्जा के साथ खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएसएम पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य निर्मला मलिक व मैनेजर छाया ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने सुंदर रंगोली, दीप व मोमबत्ती सज्जा में प्रतिभाग कर अपना जलवा दिखाया। स्कूल मैनेजर सूर्यवीर ने विजेताओं को पुरस्कृत कर दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन


वही मेपल्स एकेडमी में दीपोत्सव मनाया। वहीं, बच्चों ने रंगोली और सजावट प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान प्रताप, रमनीश, बाल विक्रम, देवांशु, मोनू, सुमन, अनुज, प्रियंका, शीबा, स्नेहा, हर्षित, प्रीति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रॉक गोल्ड एकेडमी में दीपावली उत्सव मनाया गया। बच्चों ने अपनी कक्षाओं को सुंदर तरीके से सजाया। रंगोली प्रतियोगिता में चारों हाउसों की छात्राओं ने प्रतिभाग किया। स्कूल के चेयरमैन सुनील गोयल, शिखर गोयल व प्रधानाचार्य मनोज चौधरी ने विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया। उधर, सेंट आरसी में रंगोली प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ प्रधानाचार्य मीनू संगल ने किया। लायनेस क्लब की अध्यक्षा रश्मि गर्ग व मधु अग्रवाल, किरण जैन ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान अरविंद कुमार, अरविंद, बाबूराम, नरेश, विशाल, मनोज, उषा, सुरभि, दीपा, काजल आदि मौजूद रहे।

सरती देवी राजाराम में तीन दिवसीय फेस्टिवल सीजन का समापन एक दिया शहीदों के नाम जलाकर किया। रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान समाज कल्याण समिति की अध्यक्षा सुमन गुप्ता, अध्यक्ष ब्रजभूषण संगल, प्रबंधक राहुल गुप्ता, निकुंज मित्तल, राजीव बंसल, पल्लवी मित्तल, मधु शर्मा, नितिन अरविंद टंडन मौजूद रहे। 

उधर, रॉयल पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की। प्रधानाचार्य शिवानी कंदौला और प्रबंधक अमरदीप मलिक ने दीपावली की बधाई दी। वहीं, मदरलैंड पब्लिक स्कूल में चेयरपर्सन उषा मुंजाल ने बच्चों को दीपावली का संदेश दिया। उन्होंने रंगोली, दीया, थाली, कैंडल, डेकोरेशन में प्रतिभाग करने वाले विजेताओं को सम्मानित किया।


वहीं, दूसरी तरफ शामली के लांसर्स पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाषचंद, डायरेक्टर अरविंद गुप्ता ने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। मौके पर लोकेंद्र राणा, योगेंद्र सिंह, अमित कुमार, ईशा, रुचि, लेखराज, संजय, नेहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed