फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The temperature increased by two degrees Celsius due to hot winds

Shamli News: गर्म हवा चलने से तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़ा

Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
The temperature increased by two degrees Celsius due to hot winds
शामली में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर स्कूटी पर जाती महिलाएं । संवाद - फोटो : kathua
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। जिले के मौसम में बदलाव आने से गर्म हवा लू चलनी शुरू हो गई है। गर्म हवा चलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव नहीं आया।
जिले में मंगलवार शाम को आधा घंटे तक तेज हवा आंधी चली थी। इस दौरान आसमान में बादल छाये रहने के बाद गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली थी। बुधवार को फिर से मौसम में बदलाव आया। सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप निकलने के साथ ही मौसम गर्म होना शुरू हो गया। सुबह दस बजे से 13 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवा चलनी शुरू हो गई। दोपहर में गर्म हवा लू चलने लगी।
विज्ञापन

लू चलने से लोग गर्मी में परेशान रहे। लू व गर्मी से बचने के लिए लोग दुपहिया वाहन पर सिर व मुंह पर कपड़ा लपेटकर और पैदल चलने वाले छाता लगाकर जाते हुए दिखाई दिए। दोपहर के समय लोग सड़कों व बाजारों में कम निकलेे। जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में तापमान की स्थिति देखे तो अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव न होने से 24 डिग्री सेल्सियस बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed