फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team will hold discussions with NHAI farmers

राजमार्ग प्राधिकरण की टीम करेगी किसानों से वार्ता

Mon, 24 Oct 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 24 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The team will hold discussions with NHAI farmers
- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
शामली। बाईपास में निर्माण में आ रहीं कठिनाइयों के समाधान के लिए उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण की महाप्रबंधक समेत चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। यह टीम आज से दो दिवसीय दौरा     शुरू करेगी। 

शामली बाईपास की जद में बनत, सहेटा, ताजपुर सिंभालका, बलवा, शामली आदि गांव आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश राज्यराज मार्ग प्राधिकरण की ओर से किसानों की भूमि का मुआवजा देकर बैनामे कराए जा रहे थे। बाईपास की कुल 36.6369 हेक्टेयर भूमि में से अभी तक 146 बैनामे कराए गए हैं। 37 बैनामे               न होने से बाईपास का कार्य अधूरा पड़ा  हुआ है। 
विज्ञापन


भूमि खरीदने में आ रहीं कठिनाइयों और समस्याओं के निराकरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण के महाप्रबंधक प्रशासन, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सोमवार और मंगलवार को शामली में आकर बाईपास की जद में आ रहे किसानों से वार्ता करेंगे। मुख्य कार्यपालक अधिकारी नवनीत सहगल भी डीएम             सुजीत कुमार को उपशा के अफसरों की टीम के दो दिवसीय कार्यक्रम   की जानकारी दे चुके हैं। डीएम     ने इस मामले में एडीएम भरत पांडेय, एसडीएम सदर एमपी सिह आदि को उपशा की टीम को   सहयोग करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को एसडीएम महेंद्र   प्रसाद ने बताया कि शामली बाईपास के लिए शासन से एक अरब 85 करोड़ 13 लाख 94 हजार 686 रुपये प्राप्त हुए थे। जिनमें से एक अरब 15 करोड़  49 लाख दो हजार 352 रुपये के 146 बैनामे हो पाए है। 69 करोड़ 64 लाख 92 हजार 351 रुपये के और बैनामे होने हैं। उन्होंने बताया कि उपशा के महाप्रबंधक विजय सिंह चौधरी, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार   सिंह की टीम आज किसानों से   वार्ता करेगी। टीम के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह, उपनिबंधक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed