फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team that went to collect the bill was assaulted

Shamli News: बिल वसूलने गई टीम के साथ मारपीट

Sat, 28 Jun 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The team that went to collect the bill was assaulted
झिंझाना में ऊर्जा निगम के लाइन मैन के साथ मारपीट करते उपभोक्ता । सोशल मीडिया
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झिंझाना। कस्बे के मोहल्ला तलाही में बकाया बिल वसूलने के लिए गई ऊर्जा निगम की टीम के साथ लोगों ने मारपीट की। लाइनमैन और अन्य को दौड़ाकर पीटा गया।
किसी तरह टीम ने भागकर जान बचाई। मामले की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची। किसी तरह टीम की जान बचाई। ऊर्जा निगम की टीम ने चार लोगों को नामजद करते हुए मामले में पुलिस को तहरीर दी।
शुक्रवार को विद्युत निगम के अवर अभियंता सुरजीत कुमार द्वारा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि संविदाकर्मी लाइनमैन सुधीर, इस्लाम, अमित, मेहराण, संजय उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार संयोजन विच्छेदन व राजस्व वसूली हेतु उपभोक्ता अजय पंवार निवासी मोहल्ला तलाही के यहां पहुंचे। उपभोक्ता अजय पंवार के यहां मोहित पंवार से बिल जमा कराने के लिए कहा गया, लेकिन मोहित द्वारा विरोध करते हुए संयोजन विच्छेदन नहीं करने दिया।इसी बीच मोहित के यहां किराएदार रह रहे बिल्लू राणा, वंश, आकाश निवासी मोहल्ला सैदमीर द्वारा संविदाकर्मी लाइनमैन सुधीर के साथ मारपीट करते हुए सुधीर के हाथ में से सरकारी दस्तावेज छीनकर फाड़ दिए। लाइनमैन और अन्य को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। फिर से आने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में सुधीर घायल हो गया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सरकारी कार्य में भी लोगों ने बाधा डाली।
विज्ञापन

एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोगों का कहना है कि बकाया बिल के नाम पर ऊर्जा निगम की टीम वसूली कर रही है। जिसका लोग विरोध करते हैं तो उन पर मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। मामले को लेकर एसपी और जिलाधिकारी से मिलेंगे।

झिंझाना में ऊर्जा निगम के लाइन मैन के साथ मारपीट करते उपभोक्ता ।  सोशल मीडिया

झिंझाना में ऊर्जा निगम के लाइन मैन के साथ मारपीट करते उपभोक्ता । सोशल मीडिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed