फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team raided fertilizer dealers and collected eight samples.

Shamli News: उर्वरक विक्रेताओं पर टीम ने छापा मारा, आठ नमूने लिए

Sat, 08 Aug 2026 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 08 Aug 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
The team raided fertilizer dealers and collected eight samples.
शामली। कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीमों ने शुक्रवार को जनपद के उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापा मारकर उर्वरकों की गुणवत्ता, उपलब्धता और निर्धारित मूल्य पर बिक्री की जांच की। कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों से आठ नमूने लेकर जांच के लिए सुरक्षित किए गए।
विज्ञापन

तहसील शामली में उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार और एसडीएम सचिन राजपूत ने इफको किसान सेवा केंद्र तथा पंवार पेस्टिसाइड्स, भैंसवाल का निरीक्षण कर नमूने लिए।
विज्ञापन

वहीं कैराना में जिला कृषि अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, एसडीएम शिवाजी यादव और वरिष्ठ प्रविधिक सहायक अनुज कुमार ने भूरा सहकारी समिति, हिंदुस्तान एग्रो प्रोटेक्शन प्रा. लि., कसेरवा कला तथा इकोनेर इंटरप्राइजेज पर छापा मारकर नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने किसानों से उर्वरकों की उपलब्धता और कीमत की जानकारी ली तथा विक्रेताओं को पीओएस मशीन से बिक्री करने, कैश मेमो देने और स्टॉक रजिस्टर नियमित अपडेट रखने के निर्देश दिए। सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed