{"_id":"680e7c1fd1a335e5b403fb24","slug":"the-team-of-setu-nigam-inspected-the-site-for-bridge-construction-shamli-news-c-26-1-smrt1047-140998-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पुल निर्माण के लिए सेतू निगम की टीम ने किया माैका मुआयना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पुल निर्माण के लिए सेतू निगम की टीम ने किया माैका मुआयना
विज्ञापन
शामली। मेरठ- करनाल हाईवे पर शहर के बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक पर प्रस्तावित उपरिगामी पुल की सर्विस लेन की भूमि का उत्तर प्रदेश सेतु निगम के सर्वेयर टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने इसकी नापतौल की। टीम अपनी रिपोर्ट सोमवार को निगम मुख्यालय को सौंपेगा।
मेरठ- करनाल हाईवे के 89 नंबर शहर के बुढ़ाना रोड फाटक पर दो लेन का 750 मीटर लंबा उपरिगामी पुल, अंडरपास और सर्विस लेन प्रस्तावित है। सेतु निगम के पास पुल की भूमि मौजूद है, सेतु सर्विस लेन की भूमि उपलब्ध नहीं है। सेतु निगम सर्विस लेन के लिए शामली चीनी मिल से भूमि खरीदने की सहमति बन चुकी है। डीएम अरविंद चौहान की अध्यक्षता में दो दिन पूर्व हुई बैठक में शामली मिल त्रिवेणी समूह के अधिकारी पांच मई तक सर्विस लेन की भूमि का प्रस्ताव दिए जाने का आश्वासन दे चुके है।
शनिवार को उत्तर प्रदेश सेतु निगम की सर्वेयर टीम शामली आकर मेरठ-करनाल हाईवे पर 89 रेलवे फाटक के पास गैस प्लांट और रामलीला भवन दिशा की भूमि का निरीक्षण कर भूमि की नापतौल की। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मेनेजर सतेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार तक सर्वेयर टीम अपनी रिपोर्ट मुख्यालय भेज देगी।