फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team of accountants will monitor people's health

लोगों की सेहत पर नजर रखेगी लेखपालों की टीम

Tue, 24 Mar 2020 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
The team of accountants will monitor people's health
लोगों की सेहत पर नजर रखेगी लेखपालों की टीम
विज्ञापन

कैराना (शामली)। कस्बे में कोरोना पॉजीटिव केस मिलने के बाद प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची है। सीएमओ संजय भटनागर, एसडीएम कैराना, सीओ समेत अफसरों की टीम पीड़ित के घर पहुंची। स्वास्थ्य टीम संक्रमण से बचाव की विशेष किट पहने हुई थी। टीम पीड़ित, उसके मकान में रहने वाले परिवार और किराएदार कुल सात सदस्यों को एंबुलेंस से जिला मुख्यालय आइसोलेशन और कोरेंटाइन वार्ड में ले गई।

संक्रमण आसपास न फैले इसलिए पूरे क्षेत्र में फॉगिंग कर सैनिटाइज किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना पीड़ित और उसके परिवार के छह सदस्यों को अपने साथ एंबुलेंस में ले गई। वापस जाते समय स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने युवक के मकान के बाहर ही अपने जूते, दस्ताने, मास्क, हेलमेट आग में जला कर नष्ट कर दिए। पीड़ित बस्ती के लोगों की सेहत पर नजर रखने को एसडीएम ने लेखपालों की टीम गठित कर दी है। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपालों की टीम मोहल्ले वालों से बात करके पता लगाएगी कि कहीं संक्रमण तो नहीं फैल रहा या किसी और में तो बीमारी के लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed