फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The team from Shri Satyanarayan Inter College emerged victorious.

Shamli News: श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की टीम ने बाजी मारी

Sun, 27 Sep 2026 05:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 27 Sep 2026 05:45 PM IST
विज्ञापन
The team from Shri Satyanarayan Inter College emerged victorious.
भारत विकास परिषद के पदा​धिकारी विजेताओं को सम्मानित करते हुए। आयोजक
भारत विकास परिषद शामली महान शाखा ने किया प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

-भारत विकास परिषद ने 19 शिक्षकों और 14 छात्रों को किया सम्मानित
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भारत विकास परिषद शामली महान शाखा की ओर से शिव मंदिर, शिवगंज मंडी में प्रांतीय समूह गान प्रतियोगिता एवं गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। समूह गान प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज की टीम प्रथम रही।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. कुशाक चौहान, विशिष्ट अतिथि संजीव तरार, प्रांतीय गुरु वंदन छात्र अभिनंदन संयोजक मनोज मित्तल और संस्थापक मुकेश गर्ग एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों की टीमों ने समूह गान प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज शामली की टीम ने प्रथम और मदरलैंड पब्लिक स्कूल शामली की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सभी प्रतिभागी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम के तहत 19 शिक्षकों और 14 छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पांच स्कूलों में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
अध्यक्ष विकास शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रांत की ओर से मिले इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी संस्कृति से जोड़ना है। निर्णायक मंडल में लाल सिंह लचक और उत्तम नामदेव ने निष्पक्ष निर्णय दिया। कार्यक्रम का संचालन मनोज सैनी और विकास शर्मा एडवोकेट ने किया।

इस अवसर पर संयोजक वैभव गुप्ता, विनोद जैन, अंशुल धीमान, डॉ. राजीव बंसल, संरक्षक सुनील गोयल, परमेश तायल, बंसल, महिला सहभागिता अंजू गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी रवि संगल, प्रदीप बंसल, विजय गुप्ता, राजेश जैन, अंकित गोयल, विपिन गर्ग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed