{"_id":"5ef796938ebc3e4311719e69","slug":"the-team-arrived-from-saharanpur-to-measure-mining-lease-shamli-news-mrt4885218141","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर से पहुंची टीम ने की खनन पट्टे की पैमाइश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर से पहुंची टीम ने की खनन पट्टे की पैमाइश
विज्ञापन
कैराना के मामौर रेत खनन पाइंट पर जांच करने पहुचे एडिशनल कमिश्नर सहारनपुर व अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर से पहुंची टीम ने की खनन पट्टे की पैमाइश
कैराना। अपर आयुक्त सहारनपुर के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों की टीम ने हलका लेखपालों को साथ लेकर मामौर रेत खनन पाइंट का निरीक्षण किया। टीम ने खनन पट्टे की भूमि की पैमाइश कराई, बाद में अधिकारियों की टीम मवीं खनन पट्टे पर भी पहुंची।
शनिवार को सहारनपुर से अपर आयुक्त देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला खनन अधिकारी ब्रिजेश गौतम, कैराना एसडीएम देवेंद्र सिंह व नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ यमुना पुल पार करके मामौर में रेत खनन के पट्टे पर पहुंचे। टीम को रेत खनन तो बंद मिला, लेकिन काफी दूर तक रेत खनन के निशान मौजूद थे। टीम ने खनन क्षेत्र में पैदल भ्रमण किया। मौके पर लेखपालों ने खनन क्षेत्र की पैमाइश की। बाद में अधिकारियों की टीम ने मवी रेत खनन पाइंट पर भी पहुंचकर जांच की। बाद में टीम लौट गई। एसडीएम देवेंद्र सिंह ने बताया कि मामौर में 15 हेक्टेयर भूमि पर रेत खनन का पट्टा दिया गया था। अधिकारियों ने पैमाइश कराई, पता चल सके कि रेत खनन सीमा के अंदर है अथवा बाहर किया गया।