फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The strike was postponed on the assurance of the ADM

-एडीएम के आश्वासन पर धरना हुआ स्थगित-- - नाले पर अवैध कब्जा हटाने की मांग की

Sun, 18 Oct 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
The strike was postponed on the assurance of the ADM
शामली कलक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर ऐरटी निवासी वेदप्रकाश शर्मा। - फोटो : SHAMLI
एडीएम के आश्वासन पर धरना हुआ स्थगित
विज्ञापन

शामली। शनिवार को नाले को कब्जा मुक्त कराने की मांग को लेकर ऐरटी गांव के किसान वेदप्रकाश शर्मा ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सुबह दस बजे धरना शुरू कर दिया। शाम के समय एडीएम के आश्वासन पर किसानों ने अपना धरना स्थगित कर दिया।

ऐरटी गांव के किसान वेदप्रकाश शर्मा के मुताबिक दो साल पहले नाले पर अवैध कब्जा करके गन्ने की फसल को बुआई कर दी गई। नाले को कब्जा मुक्त कराने के लिए समाधान, किसान दिवस में शिकायत भेजकर नाले को कब्जा मुक्त कराने की मांग की गई। आश्वासन के बाद नाले से कब्जा मुक्त होने न होने से ऐरटी गांव के वेदप्रकाश शर्मा ने शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर सुबह दस बजे धरना शुरू कर दिया। शाम को एडीएम अरविंद कुमार सिंह ने धरनारत वेदप्रकाश शर्मा को वार्ता के लिए बुलाया। उन्होंने कैराना के एसडीएम से मोबाइल से पीड़ित की बात कराई। एसडीएम ने रविवार को ऐरटी नाले से अवैध कब्जा हटवाने का आश्वासन दिया। एडीएम अरविंद कुमार सिंह के आश्वासन पर वेदप्रकाश शर्मा ने अपना धरना खत्म कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed