{"_id":"6217d09307e6cf1f4324c779","slug":"the-speed-of-the-train-will-also-be-trialed-at-100-kmph-shamli-news-mrt578224886","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड का भी होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड का भी होगा ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक शामली से टपरी तक स्पेशल ट्रेन विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण करेंगे। 40 मिनट में टपरी से लेकर शामली तक 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड का ट्रायल करेंगे। संरक्षा आयुक्त की ओके रिपोर्ट के बाद एक अप्रैल से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर बिजली की ट्रेन दौड़ेंगी।
शुक्रवार को दिल्ली सफदरजंग मुख्यालय से चलकर उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त शैलेंद्र पाठक विशेष ट्रेन से शामली रेलवे स्टेशन पर आएंगे। शामली रेलवे स्टेेशन पर सिर्फ पांच मिनट के स्टॉपेज के बाद विशेष ट्रेन से ही रेलवे ट्रैक के विद्युतीकरण और कलर सिग्नल कार्यों का निरीक्षण करेंगे। संरक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन निरीक्षण करने के बाद 4:50 बजे टपरी पहुंचेगी। वहां से शाम 5:40 मिनट टपरी से चलकर सरंक्षा आयुक्त की विशेष ट्रेन 40 मिनट में 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड को चेक करते हुए शामली पहुंचेगी। संरक्षा आयुक्त के साथ रेलवे के डीआरएम डिंपी कुमार रेलवे के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। रेलवे के यातायात निरीक्षक सुनील धीमान ने बताया कि संरक्षा आयुक्त के निरीक्षण के बाद फिटनेस सर्टीफिकेट जारी होने के बाद आगामी एक अप्रैल से दिल्ली-शामली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बिजली की ट्रेन चलने की संभावना बढ़ जाएगी।