फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The soldiers burnt the effigy of China on the martyrdom of the soldiers

सपाइयों ने सैनिकों की शहादत पर चीन का पुतला फूंका

Thu, 18 Jun 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
The soldiers burnt the effigy of China on the martyrdom of the soldiers
़ शामली वर्मा मार्केट के के सामने चीन का पुतला जलाते सपा कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
सपाइयों ने सैनिकों की शहादत पर चीन का पुतला फूंका
विज्ञापन

शामली। गलवां घाटी में चीन के साथ हिंसक झड़प में कर्नल सहित 20 सैनिकों की शहादत पर आक्रोश भड़क गया। सपा कार्यकर्ताओं ने चीन सरकार का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी जताई। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से चीन से सभी व्यापारिक और सामाजिक संबंध खत्म करते हुए चीन निर्मित सामान का पूर्ण बहिष्कार किए जाने की मांग की है।

बुधवार को दोपहर सपा कार्यकर्ता सपा व्यापार सभा के पूर्व जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह के नेतृत्व में शहर की वर्मा मार्केट में एकत्र हुए। सपा कार्यकर्ता चीन सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वर्मा मार्केट हनुमान रोड पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने भारतीय सैनिकों की शहादत पर चीन सरकार का पुतला फूंका हुए रोष प्रकट प्रकट किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सीमा नियंत्रण रेखा पर भारत के 20 जवानों के शहीद होने पर उन्हें याद किया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की सेना के साथ खड़ा हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय बीस जवानों के बदले केंद्र सरकार चीन के 200 जवानों का सिर काटकर बदला ले। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से चीन सरकार से सभी व्यापारिक और सामाजिक संबंध खत्म करते हुए चीन सामान का पूर्ण बहिष्कार किए जाने की मांग की है। सपा व्यापार सभा के पूर्व जिला प्रवक्ता प्रदीप सिंह ने कहा कि सपा के संरक्षक पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव चीन को भारत केेेेेेेेेेेेेे लिए बड़ा खतरा बता चुके हैं। केंद्र सरकार को चीन के साथ सख्ती से पेश आना चाहिए। प्रदर्शनकारियों में सचिन राणा, मुंतयाज, दीपक, मदन पाल वसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed