फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The soldier of Lakhimpur Kheri disappeared leaving the rifle

रायफल छोड़कर गायब हुआ लखीमपुर खीरी का सिपाही

Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The soldier of Lakhimpur Kheri disappeared leaving the rifle
झिंझाना (शामली)। चुनाव ड्यूटी में आया लखीमपुर खीरी जिले का एक सिपाही रायफल छोड़कर गायब हो गया। झिंझाना थाने पर सिपाही के गैर हाजिर होने का जीडी में तस्करा लिखा है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी जनपद से चुनाव ड्यूटी के लिए पुलिस बल शामली जनपद में आया था। बृहस्पतिवार को मतदान संपन्न होने के बाद शुक्रवार को लखीमपुर खीरी का फोर्स सहारनपुर जनपद में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना होना था। उस दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लखीमपुर खीरी में तैनात सिपाही हेमंत यादव सरकारी रायफल को छोड़कर बिना बताए गायब हो गया। पुलिस ने उसकी रायफल को कब्जे में ले लिया और उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिल सका। पुलिस ने झिंझाना थाने पर सिपाही की लापरवाही मानते हुए उसकी गैर हाजिरी का तस्करा दर्ज किया है। उधर, चर्चा है कि शुक्रवार सुबह अहमदगढ़ के एक ग्रामीण को सड़क किनारे रायफल के कारतूस पड़े मिले। उसने गांव के एक व्यक्ति को इसके बारे में बताते हुए पुलिस चौकी पर कारतूस सौंप दिए। जब पुलिस ने इसकी जांच की तो पता चला कि यह कारतूस लखीमपुर खीरी के सिपाही की रायफल के हैं तो फिर रायफल की तलाश की गई। पुलिस ने ग्रामीण से रायफल के बारे में पूछताछ की, लेकिन उसने रायफल के बारे में जानकारी होने से इंकार कर दिया। इसी दौरान रायफल उसी स्थान पर मिली जहां पर फोर्स ठहरा हुआ था। बताया गया है कि अहमदगढ़ के पास एक सिपाही शराब के नशे में सादे कपड़े में घूमता हुआ देखा गया था। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि लखीमपुर खीरी का सिपाही हेमंत यादव के गैर हाजिर होने का तस्करा झिंझाना थाने पर लिखा गया है। उसकी रायफल सुरक्षित वहीं मिली, जहां पर वह फोर्स के साथ ठहरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed