{"_id":"65e22a0a5ed2ec016e0e97f4","slug":"the-slogan-of-bol-bam-bam-echoed-in-the-district-shamli-news-c-26-1-smrt1047-117336-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: जिले में गूंज रहा बोल-बम-बम का जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: जिले में गूंज रहा बोल-बम-बम का जयघोष
Sat, 02 Mar 2024 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 Mar 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
शामली। महाशिवरात्रि नजदीक आते ही शिवभक्तों का आवागमन शुरू हो गया है। शिवभक्त बोल बम-बम बम के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं। शिवभक्त आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करेंगे।
आठ मार्च को महाशिवरात्रि है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा के शिवभक्तों का हरिद्वार से कांवड़ लेकर शामली से होकर जाना शुरू हो गया है। हरिद्वार- मुजफ्फरनगर और शामली मार्ग पर बोल बम- बम और हर हर महादेव का जयघोष गूंजने लगा है। भिवानी- चरखी दादरी से कमलेश उसकी देवरानी, पुत्र मुकेश परिवार के साथ कांवड़ लेकर शामली पहुुंचा। पिछले एक सप्ताह से शिवभक्तों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है। हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि सुबह के समय कम और शाम के समय अधिक कांवड़िए आ रहे हैं। श्री हनुमान धाम पर विश्राम के बाद ही रवाना होते हैं। एसडीएम सदर विनय भदौरिया ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन जल्द ही बैठक कर तैयारियों को पूरा करेगा।