फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The significance of the sacrament in life is going away: Knowledge Sea

जीवन में संस्कार का महत्व खत्म हो रहा : ज्ञान सागर

Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
NAVEEN GUPTA ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sun, 28 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
The significance of the sacrament in life is going away: Knowledge Sea
शामली स्थित जैन धर्मशाला में प्रवचन सुनतीं जैन समाज की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
शामली। श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति की ओर से आयोजित धर्मसभा में जैन संत ज्ञान सागर महाराज ने दूसरे दिन ज्ञान की अमृत वर्षा करते हुए कहा कि जैन समाज मीट, अंडा, शराब, मोबाइल और टीवी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। जैन समाज के लोगों को इनसे बचाने की जरूरत है। ये सब चीजें बीमारी को बढ़ावा देती हैं। बीमारियां जीव को जीवन में तनाव देती हैं। मौजूदा दौर में जीव को आत्म बल बढ़ाए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन




रविवार को तालाब रोड स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित धर्म सभा में दूसरे दिन जैन संत ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि जीव के पाप पुण्य कर्मों के अनुसार चलते है। अच्छे और बुरे कर्म जीव का भाग्य का फैसला करते हैं। मौजूूदा दौर में जीव के कर्म बिगड़ रहे हैं। जीव के जीवन में संस्कार का महत्व खत्म हो रहा है। जैन समाज को अपने संस्कार और संस्कृति को बचाने की जरूरत है। जैन संत ने कहा कि बच्चों को अपने करियर बनाने के लिए काउंसलिंग कराए जाने पर जोर दिया। काउंसलिंग से माता पिता और बच्चों का लाभ मिलेगा। मौके पर चित्र का अनावरण अनिल कुमार जैन व मुकेश कुमार जैन ने दीप प्रज्वलित किया। उद्यमी जेके जैन, आशीष जैन आलोक जैन ने दीप प्रज्वलित किया गया। पाद पछालन दीपक जैन, राजीव जैन ने किया। शास्त्र भेंट पंकज जैन, रेणु जैन ने किया। महाआरती कमल जैन, निर्मल जैन, अमित जैन आदि मौजूद रहे। इस मौके पर दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे जैन समाज के बच्चों की कैरियर काउंसलिंग में 200 बच्चों ने हिस्सा लिया। गाजियाबाद के रीतेश जैन द्वारा काउंसलिंग में जीवन के पहलुओं को अवगत कराया। जिसमें हमारा जीवन कितना अच्छा बन सकता है। इस मौके पर श्री दिगंबर जैन साधु सेवा समिति के अध्यक्ष जेके जैन एडवोकेट, अनिल जैन, प्रवीण कुमार जैन, राजीव जैन, प्रवीण जैन, मोहित जैन, अखिलेश जैन, सचिन जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed