फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The second phase of the campaign ends

दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा

Mon, 30 Nov 2015 12:29 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Mon, 30 Nov 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
शामली। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। सोमवार शाम को कैराना यमुना पुल पर हरियाणा सीमा सील करके वाहनों की चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन


प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार रविवार  शाम समाप्त हो गया। सोमवार को कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय में प्रशिक्षण के बाद 204 पोलिंग पार्टी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो जाएगी।
विज्ञापन


दूसरे चरण में कैराना ब्लॉक में एक दिसंबर को मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। चुनाव प्रचार समाप्त होने के बाद प्रधान पद के 466 प्रत्याशियों ने रणनीति तैयार शुरू कर दी है। प्रत्याशी की ओर से मतदाताओं को वोट पर्ची घर-घर भिजवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कैराना ब्लॉक में एक दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए सोमवार को कैराना के विजय पथिक महाविद्यालय से 204 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

चुनाव प्रेक्षक और डीएम ओपी वर्मा की मौजूदगी में प्रशिक्षण के बाद पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री के साथ रवाना किया जाएगा। प्रशासन से निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए कैराना ब्लॉक को 27 सेक्टर, तीन जोन, दो जोनल क्षेत्रों मे बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कैराना ब्लॉक में 42 ग्राम प्रधान, 583 पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होना है। 204 मतदान केंद्रों पर एक लाख 32 हजार 614 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेेंगे। चुनाव के लिए 41 वाहन की तैनाती की गई है।

940 मतदान कर्मी लगेंगे चुनाव में
शामली। सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कैराना ब्लॉक में होने वाले मतदान के लिए 940 मतदान कर्मियों को लगाया गया है, जिसमें 31 कर्मचारी रिर्जव होंगे। 816 कर्मचारियों को मतदान कार्य का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में कैराना ब्लॉक में 466 प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। इनमें   सबसे ज्यादा भूरा गांव मे 25-25, पावटी कलां में 23,  झाड़खेड़ी में 22, तितरवाड़ा में 22, अकबरपुर सुंहेटी में  17 प्रधान पद के सबसे अधिक प्रत्याशी हैं। उन्होंने बताया कि जहानपुरा, जंधेड़ी में विशेष सुरक्षा के प्रबंध रहेंगे।


अतिसंवेदनशील केंद्र ड्रोन के हवाले
शामली। कैराना ब्लॉक में 67 अतिसंवेदनशील और 44 संवेदनशील चिह्नित किए गए हैं। ब्लाक के अतिसंवेदनशील केंद्र ड्रोन की निगरानी में रहेंगे। इसके अलावा पुलिस, पीएसी और पैरामिल्ट्री की कड़ी नजर रहेगी। पुलिस निर्वाचन सेल के प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि कैराना ब्लॉक में दो एएसपी, पांच सीओ, 27 निरीक्षक, 89 उप निरीक्षक, 74 हैड कांस्टेबिल, 394 कांस्टेबिल, 659 होमगार्ड, दो कंपनी पीएसी, एक कंपनी पैरामिल्ट्री लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed