फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The seal of the candidate of the District Panchayat President today

रालोद और सपा की संयुक्त बैठक आज

Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
The seal of the candidate of the District Panchayat President today
जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी पर मुहर आज
विज्ञापन

शामली। जिला पंचायत अध्यक्ष पर प्रत्याशी तय करने के लिए रालोद-सपा की शनिवार को बैठक होगी। जिसमें संयुक्त तय करने की घोषणा की जाएगी।
बृहस्पतिवार को पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह के घेर में अध्यक्ष पद प्रत्याशी घोषित होने के बाद आज रालोद सपा में गहमागहमी का दौर रहा। शुक्रवार को सपा के पूर्व प्रमुख शेर सिंह राणा रालोद दफ्तर पहुंचे। चौधरी अजित सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के बाद रालोद जिलाध्यक्ष डॉक्टर योगेंद्र चेयरमैन से बातचीत की। बाद में प्रो. सुधीर पंवार के भैंसवाल आवास पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, पूर्व प्रमुख शेर सिंह तथा जिला पंचायत सदस्य बबली के पति राकेश अंबेहटा के बीच रणनीति पर चर्चा हुई।

सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि सपा रालोद का जिला पंचायत अध्यक्ष का संयुक्त प्रत्याशी होगा। देर शाम रालोद के जिलाध्यक्ष डॉ. योगेंद्र चेयरमैन ने बताया कि शनिवार को रालोद- सपा की संयुक्त बैठक होगी। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी की घोषणा की जाएगी। सपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वार्ड एक की सदस्य अंजली के नाम की घोषणा पूर्व में हो चुकी है। शनिवार को होने वाली रालोद-सपा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष पर अंजली के नाम पर मुहर लगेगी। या दूसरे प्रत्याशी के नाम की घोषणा होगी। यह तस्वीर शनिवार को साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed