{"_id":"62f7f1f90161df467e6b2a68","slug":"the-scorching-sun-and-humidity-made-them-sweat-shamli-news-mrt601062154","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज धूप और उमस ने दिनभर छुड़ाए पसीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज धूप और उमस ने दिनभर छुड़ाए पसीने
विज्ञापन
शामली में गर्मी में धूप से बचने के लिए कपड़ा लपेट कर गुजरती महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। अगस्त माह में भी मानसून की बेरुखी बरकरार है। इसके चलते तेज धूप और उमस झेलनी पड़ रही है। बीते दो दिन से उसम भरी गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह से ही उमस भरी गर्मी के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। वहीं बिजली की आवाजाही ने परेशानी और बढ़ा दी।
पहाड़ी क्षेत्रों में जमकर बारिश हो रही है। वहीं, मैदानी इलाकों में इस बार मानसून कमजोर है। जिले में बीती 30 और 31 जुलाई को बारिश हुई थी। इसके बाद से बारिश के आसार तो बने परंतु बादल बिना बरसे ही चले गए। शनिवार सुबह 9 बजे से गर्मी ने असर दिखाना शुरू किया। जैसे जैसे सूरज चढ़ता रहा गर्मी भी बढ़ती गई। दोपहर में चंद मिनटों के लिए आसमान में बादल छा गए, लेकिन कुछ देर बाद ही फिर से धूप निकल आई। इससे वातावरण में उमस और बढ़ गई। सुबह से शाम तक धूप ने पारा चढ़ाए रखा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई।
बिजली के कट से और बढ़ी मुश्किल
उमस भरी गर्मी में लोगों ने पंखे और कूलरों के सामने बैठकर राहत पाने की कोशिश की परंतु बिजली के कट ने भी मुश्किल बढ़ाई। दोपहर में कई बार बिजली के कट लगे। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अगले पूरे सप्ताह बूंदाबांदी के आसार
उमस भरी गर्मी से आज राहत मिलने के आसार हैं। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले सप्ताह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में हल्की बूंदाबांदी होने से उमस गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।
जिले में अगस्त के तापमान का आंकड़ा सेल्सियस में
तारीख अधिकतम न्यूनतम
01 31 24
02 33 25
03 33 26
04 31 26
05 32 25
06 32 27
07 31 26
08 33 27
09 34 26
10 36 27
11 31 26
12 31 26
13 34 27