फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The sand dumper running away from ARTs overturned on the bride's car.

Shamli News: एआरटीओं से बचकर भाग रहा रेत का डंपर दुल्हन की गाड़ी पर पलटा

Mon, 30 Oct 2023 12:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 30 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
The sand dumper running away from ARTs overturned on the bride's car.
कैराना में दुल्हन की गाडी पर पलटा रेत का डंफर-संवाद
कैराना। एआरटीओ से बचकर भाग रहा रेत का डंपर दुल्हन की गाड़ी के ऊपर पलट गया। जिससे गाड़ी में सवार दुल्हन का भाई, बड़ी बहन व भांजा घायल हो गए। पुलिस व लोगों ने गाड़ी को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला तथा सीएचसी पहुंचाया। जहां से दुल्हन के भाई व भांजे को रेफर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को ब्लाॅक काॅलोनी निवासी रमेश की पुत्री नैना की झिंझाना क्षेत्र के गांव अलीनगर से बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शाम करीब 5 बजे दुल्हा पंकज, दुल्हन नैना, दुल्हन की बड़ी बहन सोनी, भाई मनोज और भांजा आठ वर्षीय श्याम गाड़ी द्वारा अलीनगर जा रहे थे। इसी दौरान भूरा बाईपास पर एआरटीओ द्वारा पीछा करने पर तेज गति से आ रहा रेत का डंपर अनियंत्रित होकर गाड़ी के ऊपर पलट गया। गाड़ी में दबने से चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगो की मदद से गाड़ी को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला तथा सीएचसी पहुंचाया। हादसे में दुल्हा पंकज व दुल्हन नैना बाल बाल बच गए जबकि दुल्हन की बड़ी बहन सोनी के हाथ में चोट आईं तथा भाई मनोज व भांजा श्याम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विरेन्द्र सिंह कसाना ने बताया कि इस मामले में तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed