{"_id":"68570825efea7f25060ca0c6","slug":"the-safety-of-passengers-in-trains-is-left-to-god-lives-are-at-risk-shamli-news-c-26-1-smrt1048-144270-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे, जोखिम में जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे, जोखिम में जान
Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
शामली/कांधला/जलालाबाद। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा रामभरोसे रहती है। ट्रेनों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने के कारण यात्रियों की जान जोखिम में रहती है। शुक्रवार शाम को खेकड़ा स्टेशन पर सीट को लेकर विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इससे ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा की पोल खुली है। इस रेलवे लाइन पर दिन के समय ट्रेनों में पुलिसकर्मी मौजूद नहीं रहते।
स्टेशन पर ट्रेन के आने जाने के समय रेलवे पुलिस कुछ समय के लिए मौजूद रहती है। शनिवार को शामली, एलम और थानाभवन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की गई तो इस तरह की स्थिति सामने आई। nशामली रेलवे स्टेशन समय दोपहर 12.36 बजे : शामली रेलवे स्टेशन पर दिल्ली से चलकर सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 74021 दोपहर 12.36 बजे शामली स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन की इंतजार में बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पर मौजूद थे। यात्रियों की सुरक्षा के लिए पहले से जीआरपी या आरपीएफ से कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था।
ट्रेन के पहुंचने पर रेलवे के चार पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने ट्रेन की बाहर से ही जांच की और कोच में अंदर जाकर कोई जांच पड़ताल नहीं की। इसके बाद ट्रेन सहारनपुर के लिए रवाना हो गई। अग्रवाल कालोनी निवासी रोहताश, बाबरी निवासी नफीस अहमद और लूम निवासी पप्पन ने बताया कि ट्रेन में कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। nएलम हॉल्ट समय 2.45 बजे दोपहर
विज्ञापन
कांधला क्षेत्र के एलम हॉल्ट पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए रेलवे या जीआरपी से कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। स्टेशन मास्टर शाहरुख ने बताया कि स्टेशन पर पुलिस नहीं है घटना होने पर शामली जीआरपी को सूचना दी जाती है।
यात्री सूरज सिंह निवासी ककड़ीपुर ने बताया कि हॉल्ट पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहता। ट्रेन में भी पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दिए। वे केंद्र सरकार से निवेदन करते हैं कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं। विजेंद्र सिंह निवासी सोना अर्जुनपुर ने बताया कि किसी भी स्टेशन पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं रहते और ट्रेन में भी शाम या रात में एक दो पुलिसकर्मी रहते हैं। nजलालाबाद स्टेशन, समय 12:40 बजे दोपहर : जलालाबाद स्टेशन पर यात्री ट्रेन की इंतजार में मौजूद थे, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थे। अगर स्टेशन पर कोई भी घटना घटती है तो स्टेशन मास्टर द्वारा रेलवे पुलिस को सूचना दी जाती है, तब रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचती है।
स्टेशन मास्टर ने बताया कि यहां पुलिसकर्मी तैनात नहीं है। अगर कोई घटना होती है तो शामली या फिर टपरी में जीआरपी को सूचना दी जाती है।