{"_id":"611ff98b8ebc3e79b151bc26","slug":"the-roof-of-two-houses-fell-in-the-rain-shamli-news-mrt5526659107","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश में दो मकानों की छत गिरी, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश में दो मकानों की छत गिरी, एक घायल
विज्ञापन
बारिश में दो मकानों की छत गिरी
शामली। दो दिन की बारिश में शुक्रवार सुबह दो मकानों की छत गिर गई। मलबे में दबकर एक व्यक्ति घायल हो गया। जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए। घर का सामान भी मलबे में दब गया।
मोहल्ला कलंदर शाह पंसारियान निवासी इमरान शुक्रवार सुबह अपने घर में परिजनों के साथ सो रहा था। तभी अचानक मकान की छत भरभरा कर गिर गई। मलबे में इमरान दब गया। परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई। इमरान को मलबे के नीचे से निकाला गया। इसके अलावा नौकुआं रोड पर आरिफ के मकान की छत बारिश में गिर गई। गनीमत रही कि तब कमरे में कोई नहीं था। दोनों ही घटनाओं में मलबे में घर का सामान दबने से पीड़ितों का हजारों का नुकसान हो गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
बारिश से अंडरपास में भरा पानी, आवागमन बाधित
दो दिन से हो रही तेज बारिश से जिले के सभी अंडरपास में पानी भर गया। जिससे कई गांवों का आवागमन बाधित हो गया। शहर में ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज व केएस कॉलेज के निकट, गोहरनी, सिलावर, थानाभवन आदि अंडरपास में पानी भरने से ग्रामीणों को काफी मुसीबतें झेलनी पड़ी। बरसात से अंडरपास में तीन से चार फुट तक पानी भर गया। पानी से गुजरने पर दुपहिया व चौपहिया वाहन बंद हो गए। लोगों को दूसरी ओर जाने के लिए जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार करनी पड़ी। ग्रामीणों ने रेलवे के अधिकारियों से अंडरपास से पानी पंप सेट के जरिए निकलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
बारिश से फसलों को लाभ, किसानों के चेहरे खिले
कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने बताया कि 12 से 14 दिन का अंतर आ जाने से जिले के किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। गन्ने में बढ़वार की अवस्था होने से पानी की जरूरत हो गई थी। बारिश न होने से धान की फसल में पानी की आवश्यकता थी। बारिश होने से गन्ना-धान, हरा चारा की फसलों से किसानों को राहत मिली है। बैंगन-टमाटर, लोकी, तुरई आदि सब्जियों को बारिश से नुकसान है। गोभी में फूल न आने से कम नुकसान है।

शामली मौहल्ला पंसारियान में बरसात से गिरा मकान- फोटो : SHAMLI