{"_id":"6657a3e9d337a36ec106a4f4","slug":"the-road-from-saharanpur-tiraha-to-sai-dham-is-stuck-between-two-departments-shamli-news-c-26-1-smrt1047-121902-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दो विभागों में फंसी सहारनपुर तिराहे से लेकर साईं धाम की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दो विभागों में फंसी सहारनपुर तिराहे से लेकर साईं धाम की सड़क
विज्ञापन
शामली। शहर के सहारनपुर तिराहे से लेकर साईंधाम की ओर जाने वाली सड़क दो विभागों के बीच फंसकर रह गई है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों का कहना है कि शहर के सहारनपुर तिराहे से लेकर साईंधाम तक सिंगल सड़क राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अधीन है। हालांकि बागपत राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई ने इस सड़क को लोकनिर्माण विभाग शामली के आधीन होने की बात कही है। दो किमी लंबाई की सड़क खस्ता हाल में होने से आम नागरिकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे 709-बी को लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2017 में भारतीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली को हस्तांरित किया था। बाद में राष्ट्रीय राज्य राजमार्ग प्राधिकरण ने बागपत से लेकर शामली और शामली के बलवा बाईपास से लेकर सहारनपुर बाईपास तक हाईवे और बाईपास का निर्माण कराया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दीपेंद्र जायसवाल ने बताया कि पिछले कई सालों से शहर के अंदर सहारनपुर तिराहे से लेकर साईंधाम तक सड़क का मरम्मत कार्य प्राधिकरण कार्य कराता रहा है। अभी तक सड़क को लाेकनिर्माण विभाग को हस्तांरित नहीं किया गया है।
सहारनपुर तिराहे से लेकर साईंधाम तक खस्ताहाल सड़क होने से शहर के अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल ने पहले लोकनिर्माण विभाग प्रांतीय खंड शामली को सड़क का निर्माण के लिए पत्र लिखकर निर्माण की मांग की थी, लेकिन लोकनिर्माण विभाग ने मामला बागपत राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण का होने की जानकारी दी। अनुज बंसल की ओर से बागपत राष्ट्रीय राज मार्ग प्राधिकरण को लिखे पत्र में इस सड़क को लोक निर्माण विभाग की बताकर पल्ला छाड़ दिया। अनुज बंसल और अन्य ने सड़क निर्माण की मांग की है।