{"_id":"5ae4bfb94f1c1b5c098b700d","slug":"the-road-connecting-the-two-districts-will-be-declared-state-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग घोषित होगा स्टेट हाइवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जिलों को जोड़ने वाला मार्ग घोषित होगा स्टेट हाइवे
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
झिंझाना-ऊन मार्ग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। दो जिलों को जोड़ने वाला कैराना से ऊन-थानाभवन से चरथावल पिन्ना और मुजफ्फरनगर के राणा चौक बाईपास को जोड़ने वाला मार्ग स्टेट हाइवे घोषित करने की तैयारी प्रारंभ हो गई है। शामली और मुुजफ्फरनगर जिले के लोकनिर्माण विभाग के अफसर संयुक्त रिपोर्ट तैयार करके शीघ्र शासन को भेजेंगे। स्टेट हाइवे की श्रेणी की मंजूूूरी के बाद दोनों जिलों के लोक निर्माण विभाग संयुक्त स्टीमेट बनाकर शासन को भेजेगा। शासन से धनराशि स्वीकृत होने के बाद इस स्टेट हाइवे का निर्माण कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कैराना कस्बे से लेकर झिंझाना, ऊन, थानाभवन, चरथावल, पिन्ना वाया राणा चौक मुजफ्फरनगर मार्ग पर दो जिलों की सड़क है। कैराना से लेकर ऊन, थानाभवन, लुहारी सीमा तक शामली, चरथावल से पिन्ना व वहलना चौक मुजफ्फरनगर जिले की सड़क है। मुजफ्फरनगर बाईपास से लेकर पिन्ना तक चार लेन सड़क है। पिन्ना गांव से लेकर चरथावल, थानाभवन, ऊन व झिंझाना से लेकर कैराना तक तीन मीटर चौड़ाई की सड़क है। झिंझाना में इसी माह उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सभा के दौरान प्रदेश के गन्ना राज्यमंत्री सुरेश राणा ने शामली और मुजफ्फरनगर जिले को जोड़ने वाले इस मार्ग के चौड़ीकरण करने व स्टेट हाइवे घोषित किए जाने का मुद्दा उठाया था। इस पर उपमुख्यमंत्री केेशव प्रसाद मौर्य ने सहमति देकर लोक निर्माण विभाग के अफसरों को दिशा- निर्देश दिए थे। लोक निर्माण विभाग शामली प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह ने बताया कि कैैराना से लेकर ऊन, थानाभवन, चरथावल व पिन्ना से लेकर मुुजफ्फरनगर बाईपास तक शामली- मुजफ्फरनगर जिलों की सड़क है।
दोनों जिले इस मार्ग को स्टेट हाइवे की श्रेणी में शामिल करने की संयुक्त रिपोर्ट शासन को भेजेगा। स्टेट हाइवे घोषित होने के बाद इस मार्ग के निर्माण व भूमि खरीदने का संयुक्त स्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। शासन से बजट आदि स्वीकृति मिलने के बाद सात मीटर स्टेट हाइवे का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के गन्ना विकास राज्यमंत्री सुरेश राणा के निर्देश पर स्टेट हाइवे घोषित करने के लिए पैरवी कर रहे हैं। उनके निर्देश पर लोकनिर्माण विभाग की टीम ने इस मार्ग पर होमवर्क करना शुरूकर दिया है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग के स्टेट हाइवे घोषित होने और निर्माण होने से दोनों जिले को जाम से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन