{"_id":"6478efe17ac809f9bd0fb73a","slug":"the-relatives-created-a-ruckus-when-the-second-murderer-was-not-arrested-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3760-2023-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दूसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दूसरे हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने पर परिजनों ने किया हंगामा
विज्ञापन
थानाभवन। क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में हुई हत्या के मामले में दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। साथ ही दो अन्य आरोपियों के नाम मुकदमे में दर्ज करने की मांग की। उधर, सूचना पर पूर्व विधायक राव वारिस सहित कई ग्राम प्रधान व सामाजिक लोग भी मौके पर पहुंचे। 24 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी को जेल भेजने के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।
थानाभवन क्षेत्र के गांव रसीदगढ़ में तीन दिन पूर्व खेत से लकड़ी उठाकर लाने पर अशोक कुमार की लाठी-डंडो से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पुत्र हंसराज की तहरीर पर गांव के ही शुभम सैनी व सौरव सैनी पुत्र राजेश सैनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी शुभम सैनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक ही आरोपी को जेल भेजे जाने को लेकर परिजनों में रोष फैल गया। इसके बाद परिजनों ने दूसरे आरोपी को भी तुरंत जेल भेजने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र होकर थानाभवन थाने की ओर कूच करने की तैयारी करने लगे। मामले की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस टीम के साथ थाना प्रभारी निरीक्षक गांव रसीदगढ़ पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। हंगामे की सूचना पर पूर्व विधायक राव अब्दुल वारिस, ग्राम प्रधान नोजल चुन्नीलाल, देशराज प्रधान आदि गणामान्य लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। घंटों की मशक्कत के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक अजयवीर सिंह ने 24 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने का आश्वासन दिया। उधर, भीम आर्मी के अनुज भारती ने कहा कि अगर 24 घंटे के भीतर दूसरे आरोपी को जेल नहीं भेजा गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।