{"_id":"649d76262512f11e490adfe9","slug":"the-rain-gave-relief-in-the-morning-the-humidity-disturbed-in-the-evening-shamli-news-c-26-1-smrt1046-5023-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: सुबह बारिश से मिली राहत, शाम को खिली धूप व उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: सुबह बारिश से मिली राहत, शाम को खिली धूप व उमस ने किया परेशान
Thu, 29 Jun 2023 05:46 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Thu, 29 Jun 2023 05:46 PM IST
विज्ञापन
- चार दिन बाद हुई बारिश से सड़कों और बाजारों में भरा पानी, आवागमन में हुई परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिले में सुबह बादल झमाझम बरसे। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन बारिश बंद होने के बाद आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी उमस बनी रही। शाम को चार बजे धूप खिली। धूप व उमस से लोग परेशान रहे। बारिश होने से कुछ समय के लिए सड़कों व बाजारों में जगह-जगह पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
जिले में चार दिन पहले रविवार को तेज बारिश हुई थी। इसके बाद कभी बूंदाबांदी तो कभी धूप तो कभी बादल छाए रहे। कई बार ऐसा हुआ कि आसमान में काले बादल छाए, लेकिन बिना बरसे ही चले गए। बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में काले बादल छा गए और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से शहर में सड़कों और बाजारों में कई जगह पानी भर गया। इसके बाद सुबह दस बजे बारिश थम गई। पानी भरने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शाम को चार बजे करीब एक घंटे के लिए धूप खिली। चिलचिलाती धूप व उमस बढ़ने से गर्मी होने से लोग परेशान रहे।