{"_id":"62d84a769a975876505b1f24","slug":"the-rain-gave-relief-from-the-sultry-heat-shamli-news-mrt597830841","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत
विज्ञापन
बारिश ने दी उमस भरी गर्मी से राहत
शामली। कई दिन से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों को बुधवार सुबह हुई बारिश ने राहत दी। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिर गया। अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया।
बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे जिले के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। पिछले कई दिन से हर कोई उसम भरी गर्मी से बेहाल था। कहीं भी चैन नहीं मिल पाने की स्थिति में लोग घरों से बाहर निकला भी मुनासिब नहीं समझ रहे थे। बिजली की लो वोल्टेज की वजह से भी लोग आजिज आ चुके थे लेकिन बुधवार को मौसम ने करवट बदली। आसमान में काले-काले बादल छाए रहे। ठंडी हवा चलने से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। वहीं, थानाभवन, चौसाना आदि क्षेत्रों में झमाझम बारिश होने से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि सप्ताह के आने वाले दिनों में पउप्र के विभिन्न जिलों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।
उधर, कांधला नगर व क्षेत्र में हुई बारिश में नगर पालिका कार्यालय परिसर और बाहर जलभराव होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा निवासी अमित, सोहेल, देवेंद्र ,शाहरुख, रिजवान, शहजाद, दिलशाद, उम्मेद आदि ने बताया जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। सड़कों पर पानी जमा होने के साथ-साथ व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में भी पानी घुस जाता है। नगर पालिका प्रशासन के द्वारा नगर में विकास के दावे किए जाते हैं। बुधवार को बारिश से नगर के कई जगह जलभराव हो गया। पालिका कार्यालय के बाहर सड़क पर भी तालाब की स्थिति बन गई और प्रांगण में भी जलभराव हो गया। पालिका में आने वाले फरियादियों को जलभराव होने से परेशानियों का सामना करना पड़ा।