फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The queue of vehicles will remain in the city, be ready to fight the jam

शहर में लगेगी वाहनों की कतार, जाम से जूझने को रहें तैयार

Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
The queue of vehicles will remain in the city, be ready to fight the jam
गन्ना सीजन में शामली शहर में कुछ इस तरह रहते हैं जाम के हालात। फाइल फोटो। - फोटो : SHAMLI
शामली। हर साल की तरह एक बार फिर से गन्ना पेराई सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही वर्षों से चली आ रही जाम की समस्या भी शुरू होने वाली है। हर साल गन्ना सीजन में लगने वाली जाम की समस्या का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका। जाम के समाधान को बनने वाली योजनाएं कागजों तक सिमटकर रह जाती हैं। त्योहारी सीजन में खरीदारी करने वालों की भीड़ पहले ही बढ़ रही है। अब चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने से जाम की समस्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन

त्योहारी सीजन में बाजारों और सड़कों पर ग्राहकों की भीड़ होने से पहले ही जाम की समस्या बन रही है। बृहस्पतिवार को शामली चीनी मिल को पेराई सत्र शुरू हो चुका है। अब गन्ना ढुलाई के वाहनों से मुख्य मार्गों पर भीड़ लगने से जाम की समस्या और बढ़ेगी। हर साल गन्ना वाहनों से लगने वाले जाम के समाधान को लेकर पुलिस-प्रशासन के साथ बैठक होती है और योजनाएं बनती हैं, लेकिन उसका असर धरातल पर नजर नहीं आता। इसके चलते जाम का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका।
विज्ञापन

--------
शहर में इन मार्गों पर लगता है जाम
शहर में गन्ने के वाहन चारों ओर से आते हैं। झिंझाना रोड, कैराना रोड, दिल्ली रोड, बुढ़ाना रोड, मुजफ्फरनगर रोड , सहारनपुर रोड और कुडाना रोड, भैंसवाल, गढ़ीपुख्ता रोड से गन्ने से लदे ट्रैक्टर-ट्राली और बुग्गियां आती हैं। इनका आवागमन रात-दिन रहता है। शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए गन्ना लदे वाहन शुगर मिल तक पहुंचते हैं। इस दौरान जाम लग जाता है। कई बार तो वाहनों की कतार इतनी लंबी हो जाती है कि पूरा शहर ही जाम की चपेट में आ जाता है। एंबुलेंस और स्कूली वाहन तक भी जाम में फंसे रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
व्यापारियों ने उठाया था जाम का मुद्दा
शामली। गन्ना सीजन में लगने वाले जाम को लेकर एक सप्ताह पहले कलक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर और एसपी नित्यानंद राय ने मिल अधिकारियों, व्यापारियों के साथ बैठक ली थी। बैठक में व्यापारी नेता घनश्यामदास गर्ग और सुुुभाष धीमान ने गन्ना वाहनों से लगने वाले जाम का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया था। व्यापारियों ने कहा था कि जाम के कारण कारोबार प्रभावित होने से आवागमन में असुविधा होती है। उन्होंने इस दौरान कई सुझाव भी दिए थे। डीएम ने मिल अधिकारियों से योजना बनाकर इन सुझावों पर अमल करने को कहा था।

------------
जाम से निपटने को दिए गए थे ये सुझाव
- शहर के बाहर गन्ना यार्ड बनाया जाए।
- मिल का ब्रेक डाउन होने पर गन्ना वाहनों को शहर से बाहर रोकने की व्यवस्था हो।
- गन्ना वाहनों को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ मिल के सुरक्षा गार्ड लगाए जाएं।
- शहर के बाहर के मुख्य मार्गों पर गन्ना वाहनों को टोकन देने की व्यवस्था हो।
- पेराई क्षमता के अनुसार गन्ने का इंडेंट जारी किया जाए।
------------
कोट...
मिल प्रबंधन की तरफ से हर संभव कोशिश रहेगी कि शहर में गन्ना वाहनों से जाम की समस्या न बने। गन्ने से लदे ट्रकों की संख्या बढ़ने पर उन्हें रोकने के लिए बुढ़ाना रोड पर यार्ड बनाया गया है। इस यार्ड में करीब 100 ट्रक खड़ा करने की क्षमता रहेगी। - आरबी खोखर, चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर शामली चीनी मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed