{"_id":"69b45ed673aa0965aa040104","slug":"the-question-of-two-meals-a-day-stoves-started-burning-in-homes-shamli-news-c-26-1-sal1002-161307-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दाे वक्त की रोटी का सवाल... घरों में जलने लगे चूल्हे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दाे वक्त की रोटी का सवाल... घरों में जलने लगे चूल्हे
Sat, 14 Mar 2026 12:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 14 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
बिडोली में गैस चूल्हे पर खाना बनाते महिला। संवाद
झिंझाना। गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण देहात क्षेत्र में घरों में महिलाओं ने चूल्हे सुलगाने शुरू कर दिए है। कई घरों में चूल्हे तैयार किए जा रहे हैं। चूल्हे पर रोटी बनाने में महिलाओं को परेशानी तो हुई लेकिन अब मजबूरी है।
गृहिणी जुबेदा, लाल्ली, मुस्कान, सरोज का कहना है कि गैस सिलिंडर बुकिंग में ओटीपी नहीं आने के कारण उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। मजबूरी में अब लकड़ी और उपलों से चूल्हों पर खाना बनाना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार पहले तो सरकार ने उनका चूल्हा बंद कराकर रसोई गैस के प्रति जागरूक किया। अब उनको सिलिंडर नहीं मिल रहा है। परिजनों को खाना तो देना ही है। दोबारा से उन्हें धुंए में रसोई चलानी पड़ रही है।
नसीम अहमद, सोनू पठान, शफकत हुसैन, शमशाद अली का कहना है कि पांच किलो के छोटे सिलिंडर लेकर कस्बे के दुकानदारों के पास घूम रहे हैं, लेकिन गैस नहीं मिल रही है। सिलिंडर मिलने में तमाम समस्या आ रही है। गैस एजेंसी पर भी उनकी कोई सुनवाई अथवा मदद नहीं हो रही है।