{"_id":"5ccf2b62bdec22070a1a8973","slug":"the-quality-of-wheat-which-has-been-sold-at-the-babri-purchase-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम ने बाबरी खरीद केंद्र पर जांची गेहूं की गुणवत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम ने बाबरी खरीद केंद्र पर जांची गेहूं की गुणवत्ता
Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
Deepak Sharma
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
Published by: Deepak Sharma
Updated Sun, 05 May 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
wheat
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। केंद्र सरकार की टीम ने जिले में बाबरी के पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र पर पहुंचकर गेहूं की गुणवत्ता को जांचा। टीम ने गेहूं का नमूना लेकर केंद्र प्रभारी से गेहूं खरीद में आ रही परेशानियों के बारे में जानकारी ली। डिप्टी आरएमओ निहारिका सिंह ने बताया कि रविवार को केंद्र सरकार की टीम पहले मुजफ्फरनगर मंडी स्थित गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया।
इसके बाद टीम शामली जिले में दोपहर दो बजे बाबरी में पीसीएफ के गेहूं खरीद केंद्र का निरीक्षण किया। गेहूं की गुणवत्ता को जांचा और परखा। केंद्र प्रभारियों से कैसा और किस प्रकार का गेहूं आ रहा है और खरीद में आ रही समस्याओं को जाना। टीम ने बारिश में भीगे और काले गेहूं की क्वालिटी को देखा है, बाद में टीम सहारनपुर जिले के लिए रवाना हो गई है। टीम में भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक केंद्र प्रभारी शामिल रहे। मंडल के क्षेत्रीय खाद्य नियंत्रक सरयू प्रसाद का कहना है कि बारिश के मौसम के बाद भीगा गेहूं के आंकलन के लिए भारत सरकार की टीम मंडल के सभी जिलों में दौरा कर रही है। खरीद केंद्रों पर जाकर भीगे गेहूं का आंकलन करने के बाद केंद्र सरकार के कृषि मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट देगी। टीम सोमवार को मंडल मुख्यालय से वापस लौट जाएगी।