फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The procession was taken out by bikes, the police ran

बाइकों से जुलूस निकाला, पुलिस ने दौड़ाया

Fri, 11 Mar 2022 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
The procession was taken out by bikes, the police ran
शामली, कैराना। सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत के बाद कुछ युवकों ने मोडिफाइड साइलेंसर वाली बाइकों से जलूस निकाला। बाद में पुलिस ने लाठियां फटकार कर युवकों को दौड़ाया। कैराना से सपा प्रत्याशी नाहिद हसन की जीत के बाद रात करीब 9:00 बजे कुछ युवकों ने सपा के झंडे हाथों में लेकर और नारेबाजी करते हुए शामली स्टैंड और कोतवाली के आगे से जुलूस निकाला। जुलूस में कई ऐसी भी बाइक थी, जिनके साइलेंसर मोडिफाइड थे और इनसे पटाखे जैसी आवाज सुनाई दे रही थी। शोर-शराबा होने पर कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों में लाठियां फटकार कर युवकों को दौड़ा लिया। इसके बाद काफी देर तक पुलिस की गाड़ियां हूटर बजाती हुई सड़कों पर दौड़ती रही। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपियों की पहचान कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed