फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The power supply remained off throughout the night.

Shamli News: रातभर गुल रही बिजली आपूर्ति

Fri, 12 Jun 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 12 Jun 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
The power supply remained off throughout the night.
शहर के रेलपार मोहल्ले में बिजली के खंभे को ठीक करते ऊर्जा निगम के कर्मचारी। ऊर्जा निगम
शामली। आंधी से हुए फाॅल्ट और दो स्थानों पर अज्ञात वाहनों की टक्कर से बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। इसके चलते शहर के कई इलाकों में रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ी, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में उत्पादन कार्य भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

बुधवार देर रात मौसम बदलने के साथ आंधी चली। इसी दौरान शहर के रेलपार क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया, जिससे खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक बाधित रही। सूचना मिलने पर ऊर्जा निगम की टीम मौके पर पहुंची और मरम्मत कार्य शुरू कराया। कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी।
विज्ञापन


उधर, औद्योगिक क्षेत्र में भी एक अज्ञात वाहन द्वारा बिजली के खंभे में टक्कर मारने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई। उद्यमी दीपक ने बताया कि करीब चार घंटे तक बिजली न मिलने से औद्योगिक इकाइयों का कामकाज प्रभावित रहा। मशीनें बंद रहने के कारण उत्पादन पर भी असर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा फाॅल्ट के कारण दिल्ली रोड, वर्मा मार्केट, सीबी गुप्ता कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। रातभर लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आंधी के कारण कई स्थानों पर फाॅल्ट हुए थे और कुछ जगहों पर खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए। विभागीय टीमों ने रातभर काम कर अधिकांश क्षेत्रों की आपूर्ति बहाल कर दी।

देहात क्षेत्रों में भी बिजली संकट
देहात क्षेत्र में भी बिजली व्यवस्था चरमराई रही। कैराना, कांधला, जलालाबाद, थानाभवन, ऊन और गढ़ीपुख्ता क्षेत्र में बिजली के आने-जाने का सिलसिला चलता रहा। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा और कई किसान खेतों की पलेवा नहीं कर सके। भाकियू के मंडल प्रवक्ता जाहिद और भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष कालिंदर मलिक ने आरोप लगाया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित आपूर्ति नहीं मिल रही है। उनका कहना है कि कई गांवों में केवल 10 से 11 घंटे ही बिजली मिल रही है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने इस संबंध में जल्द जिलाधिकारी से मिलने की बात कही है।


हेल्पलाइन पर पहुंचीं 60 शिकायतें
बिजली आपूर्ति बाधित होने और फाॅल्ट के बाद ऊर्जा निगम की हेल्पलाइन पर करीब 60 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें अधिकांश शिकायतें बिजली गुल रहने और लो-वोल्टेज की समस्या से संबंधित थीं। विभागीय टीमों ने शिकायतों के निस्तारण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed