{"_id":"616f17293a7ce4581b58f82a","slug":"the-pond-will-be-renovated-with-rs-42-lakh-shamli-news-mrt561374443","type":"story","status":"publish","title_hn":"42 लाख की धनराशि से होगा तालाब का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
42 लाख की धनराशि से होगा तालाब का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
42 लाख रुपये से होगा तालाब का जीर्णोद्धार
शामली, थानाभवन। 42 लाख रुपए की धनराशि से तालाब का जीर्णोद्धार होगा। गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शासन से धनराशि स्वीकृत कराई है।
कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि थानाभवन के लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज के सामने स्थित कुम्हार गड्ढ़ों वाले तालाब के लिए उन्होंने शासन को तालाब के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। नगर विकास शहरी मंत्री आशुतोष टंडन ने उनके प्रस्ताव पर नगरिया झील, पोखर, तालाब संरक्षण योजना के अंतर्गत शासन ने स्वीकृति दे दी है। गन्ना मंत्री ने बताया कि 42 लाख रुपये की धनराशि से इस तालाब का जीर्णोद्धार कराया जाएगा, जिसकी शासन से 21 लाख रुपये की धनराशि पहली किश्त प्राप्त हो गई है। जल्द ही इस तालाब के जीर्णोद्धार का काम शुरू हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले काफी वर्षों से यह तालाब कूड़े व गंदगी के ढेर में तब्दील होकर अस्तित्व खो चुका था। मानव के लिए जल बहुमूल्य है, जिसे हमें संजोकर रखना है और आने वाली पीढ़ियों को जल संकट से बचाने के लिए हमें तालाब पोखरण झील आदि का संरक्षण करना होगा, जिससे जल संकट से बचा जा सके।