फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pond was not rejuvenated in Railpar

रेलपार में तालाब का नहीं हुआ कायाकल्प

Tue, 22 Jun 2021 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
The pond was not rejuvenated in Railpar
शामली रेलपार स्थित निर्माणाधीन तालाब - फोटो : SHAMLI
रेलपार में तालाब का नहीं हुआ कायाकल्प
विज्ञापन

शामली। शहर के रेलपार में तालाब के कायाकल्प करने का काम अधूरा पड़ा है। यह काम 30 जून तक पूरा होना था। आठ दिन बचे हैं। ऐसे में निर्धारित समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। अभी तक तालाब की खोदाई और चहारदीवारी का काम ही पूरा हो पाया है।

अमृत योजना के तहत रेलपार में स्थित तालाब को पार्क के रूप में विकसित करने की पालिका ने योजना तैयार की थी। पालिका के इस प्रस्ताव के लिए शासन से 32 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। पिछले साल से इस योजना पर काम चल रहा है। तीन हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल के इस तालाब का सुंदरीकरण करने के साथ ही वर्षा जल संचयन का काम भी होगा। तालाब पर हरियाली के लिए पौधे लगाने, टहलने के लिए फुटपाथ, बैठने के लिए बेंच और रोशनी के लिए हाईमास्क लाइटें लगाई जानी है, लेकिन अभी तक तालाब की खोदाई और चहारदीवारी का काम ही पूरा हुआ है। पिछले कुछ दिन से काम बंद चल रहा है। काम पूरा करने का जो समय तय है उसके मात्र आठ दिन ही बचे हैं, ऐसे में 30 जून तक शायद ही काम पूरा हो पाए। अब बरसात शुरू हो गई तो फिर से काम बंद रहेगा, जिससे पालिका की इस योजना को पूरा होने में अभी वक्त लगेगा।
विज्ञापन

तालाब के कायाकल्प कराने के लिए प्रस्तावित कार्य
- तालाब की साफ-सफाई व खोदाई।
तालाब की पक्की चहारदीवारी।
हरियाली के लिए पौधे लगना।
टहलने के लिए चारों तरफ फुटपाथ बनना।
बैठने लिए तालाब किनारे बेंच लगाया जाना।
रोशनी के लिए हाईमास्क लाइटें लगाना।
कोट
अमृत योजना के तहत तालाब को विकसित करने का काम चल रहा है। अधिकतर काम पूरा हो चुुका है। उम्मीद है कि तय समय में काम पूरा कर लिया जाएगा।
जोगेंद्र सिंह, अरबन प्लानर अमृत योजना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed