फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pistol used in the murder will be investigated in FSL.

Shamli News: हत्या में इस्तेमाल पिस्टल की एफएसएल में होगी जांच

Fri, 13 Sep 2024 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 13 Sep 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
The pistol used in the murder will be investigated in FSL.
शामली। होटल मालिक हिस्ट्रीशीटर गुड्डन हत्याकांड में आरोपियों से बरामद पिस्टल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला आगरा भेजा जाएगा। जांच के बाद पिस्टल से गोली चलने की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक के दो पुत्र व दो शॉर्प शूटर समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल की गई पिस्टल बरामद की थी।
विज्ञापन

शहर के कैराना रोड शिव विहार निवासी गुड्डन कांबोज की एक सितंबर की सुबह पूर्वी यमुना नहर पटरी पर गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को मौके से खोखे भी बरामद हुए थे। एक सप्ताह बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक के दो बेटे सोनू व मोहित, दो शॉर्प शूटर जयवीर व उसका भतीजा आशु उर्फ सौरभ निवासी गांव बटावली थाना बहसूमा जिला मेरठ, ओमवीर मूल निवासी गांव कसेरवा हाल निवासी देहरादून और शामली के रेलपार निवासी राहुल शर्मा को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि सोनू व मोहित ने दस लाख रुपये की सुपारी देकर यह हत्या कराई थी। पुलिस ने आरोपियों कब्जे से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल बरामद की थी। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से बरामद पिस्टल को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के बाद इसी पिस्टल से गोली चलने की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed