Shamli: जाम के झाम में दिनभर जूझते रहे शहर के लोग, ट्रक पलटने से बचा
शामली में मंगलवार दाेपहर को भयानक जाम लग गया। जाम से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं एक माल से भरा ट्रक भी पलटने से बचा। पुलिस ने जैसे-तैसे करके घंटों बाद जाम खुलवाया।
विस्तार

शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI
मेरठ-करनाल हाईवे पर एक माल लदा ओवरलोड ट्रक तिरछा हो गया। जिसके चलते चालक ने ट्रक बीच सड़क में रोक दिया। इससे जाम की स्थिति बन गई। इसके अलावा धीमानपुरा फाटक से दोपहर करीब एक बजे ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पैकिंग मशीन की सहायता से मेंटीनेंस कार्य किया गया।
यह भी पढ़ें: Deepawali 2022: छह दिन छह योग, खरीदारी के लिए सभी शुभकारी
इस बीच सहारनपुर की ओर माल गाड़ी भी गुजरी। जिसके चलते एमएसके रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधा घंटे बाद फाटक खुला। इसके बाद भी घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही।

शामली में एमएसके रोड पर जाम में फंसे वाहन।- फोटो : SHAMLI