फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Six days six yoga, all auspicious for shopping

Deepawali 2022: छह दिन छह योग, खरीदारी के लिए सभी शुभकारी

Wed, 19 Oct 2022 02:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2022 02:45 AM IST
सार

इस बार दीपावली से पहले 6 दिन तक शुभ संयोग बन रहे हैं। जो खरीदारी के लिए उत्तम माने जा रहे हैं। इन 6 दिन के भीतर शुभ कार्य संयोग में खरीदारी शुभ सिद्ध होगी।

विज्ञापन
Six days six yoga, all auspicious for shopping
धनतेरस पर आभूषण खरीदती महिलाएं - फोटो : amar ujala

विस्तार

बुधवार से छह दिन तक छह योग बन रहे हैं, सभी खरीदारी के लिए शुभ हैं। हनुमान जी की पूजा से अक्षय पुण्य फल प्राप्त होगा। दीपावली से पहले इस मुहूर्त में हर तरह का शुभ काम लाभदायक, स्थायी और शुभ फलदायकरहेगा। रियल एस्टेट निवेश, नए कामों की शुरुआत, वाहन, ज्वेलरी, कपड़े और अन्य चीजों की खरीदारी का अक्षय लाभ मिलेगा। घरेलू और ऑफिस में इस्तेमाल की जरूरी चीजें खरीदना भी शुभकारी रहेगा।
विज्ञापन


भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 19 अक्तूबर को सुबह 8:02 मिनट तक पुष्य नक्षत्र योग, शुभ योग के साथ बुधवार और दशमी तिथि का संयोग। इस बीच औषधी, मिठाइयां, मोती, सुगंधित चीजें, एक्वेरियम और महिलाओं से जुड़े सामानों की खरीदारी की जा सकती है।
विज्ञापन


20 अक्तूबर को अश्लेषा नक्षत्र योग के साथ शुक्ल, शुभ और अमृत योग बन रहे हैं। 21 अक्तूबर को रमा एकादशी का दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन मशीनरी और व्हीकल की खरीदारी करना शुभ रहेगा। 22 अक्तूबर त्रिपुष्कर और ब्रह्म योग बन रहा हैं। इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी का विशेष मुहूर्त रहेगा। 24 अक्तूबर को चित्रा नक्षत्र के साथ शुभ योग बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनतेरस तक तिथि वार नक्षत्र से शुभ योग
ज्योतिषाचार्य आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि धनतेरस पर तिथि वार और नक्षत्र से मिलकर त्रिुपुष्कर नाम का शुभ योग बन रहा है। इस शुभ योग में किए गए निवेश से तीन गुना फायदा मिलता है। त्रिपुष्कर योग में की गई खरीदारी भी तीन गुना शुभ और फायदेमंद मानी जाती है। इस दिन बिजनेस और शुभ कामों की शुरुआत शुभ फल दायी होगी। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के चैप्टर चेयरमैन ज्योतिषाचार्य आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि 6 दिनों में दिन की गई पूजा अक्षय पुण्य फल देने वाली होती है। इन 6 दिनों हनुमान जी के सामने दीपक जलाकर हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदर कांड, राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

लाइट वाला पेड़ करेगा दीपावली पर घर रोशन
पिक्सल एलइडी स्टार लाइट के दीपक लाइट बाजार में आई
मेरठ। दीपावली से पूर्व इलेक्ट्रिक लाइट का कारोबार एक बार फिर चमक उठा है। इलेक्ट्रिक दुकानों पर झालरों को डिस्प्ले कर दिया है। इस बार लाइट वाला पेड़ घरों को रोशन कर रहा है। इलेक्ट्रिक की छोटी बड़ी सभी दुकानों पर भीड़ लग रही है। घर के साथ कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान विद्युत रोशनी से जगमगाने लगे हैं।

विद्युत के सजावटी सामान के दाम इस बार 20 प्रतिशत तक बढ़ गए हैं। दीपक वाली लड़ी भी इस बार खासतौर पर ग्राहकों की मांग को देखते हुए उतारी गई हैं। इसके साथ ही एप्पल झाल और पिक्सल स्टार झालर भी खासतौर पर बाजार में उतारी गई हैं। यह अच्छी रोशनी देता है। दीपावली पर सजाने के लिए स्वास्तिक लाइट और ऊं लाइट पर दुकानों में सजाई गई हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने दीपावली की खरीदारी शुरू कर दी है।


दीपक वाली झालर सात रंगों में आई
झालर सात तरह के रंगों में आई हैं। 10 मीटर से 20 मीटर में दीपक वाली लाइट बाजार में आई हैं। इसके साथ ही सेब और स्टाबेरी लाइट पर भी बाजार आई है। बाजार में लड़ी वाली लाइट भी सभी को लुभा रही है। इसमें साउंड भी निकलती है।
पेड़ लाइट - 450
दीपक लाइट - 150
एप्पल लाइट - 250
स्टार लाइट - 300
स्वास्तिक लाइट - 900
ऊं लाइट - 550
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed