फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The path will be easy, even the route will not have to be changed

-दिल्ली देहरादून की राह होगी आसान, रूट बदलकर नही जाना पड़ेगा

Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The path will be easy, even the route will not have to be changed
राह होगी आसान, रूट भी नहीं बदलना पड़ेगा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली और सहारनपुर के बीच फोरलेन हाइवे का निर्माण पूरा होने पर बागपत, शामली और सहारनपुर के साथ ही मुजफ्फरनगर जनपद के लोगों को फायदा होगा। अभी तक दिल्ली जाने के लिए लोगों को वाया पानीपत होकर जाना पड़ता है, क्योंकि दिल्ली सहारनपुर हाइवे की हालत खस्ता है। पानीपत के रास्ते जाने पर करीब तीन घंटे लगते हैं।
इसके अलावा शामली और एलम में बाईपास का निर्माण होने से ट्रैफिक जाम से भी मुक्ति मिल जाएगी। क्योंकि शामली शहर रोजाना ही जाम के झाम से जूझता है। शामली और एलम में बाईपास का निर्माण होना है, जिसके लिए भूमि का बैनामा कराने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

- चार ओवरब्रिज हैं प्रस्तावित
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और रेलवे के अफसरों के मुताबिक दिल्ली-शामली -सहारनपुर हाइवे पर शामली जनपद में बलवा, सहारनपुर में ननौता, रामपुर मनिहारन और मनानी में रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- व्यापार बढ़ने पर मिलेगा लाभ
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल एलम नगर अध्यक्ष नीरज उपाध्याय का कहना है कि मौजूदा समय में एलम से दिल्ली जाने के लिए तीन घंटे का समय लगता है। फोरलेन का निर्माण होने से डेढ़ घंटा ही लगेगा। लोगों की आवाजाही बढ़ने से होटल, रेस्टोरेंट व छोटे दुकानदारों की आमदनी भी बढ़ेगी।
- मिलेगी जाम से मुक्ति
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि फोरलेन हाइवे बनने से बाहर के लोगों का आवागमन बढ़ेगा। कारोबार में बढ़ोत्तरी होगी। बाईपास बनने पर शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी।
- धर्मस्थलों पर जाना भी होगा सुगम
वीवी पीजी कालेज की प्राचार्या डाक्टर वंदना का कहना है कि हाइवे का निर्माण पूर्ण होने से देहरादून, हरिद्वार और ऋषिकेश समेत धार्मिक स्थलों जाने वालों को काफी आसानी रहेगी, जबकि अभी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।

- फोरलेन बनने से साधन सुलभ होंगे
उद्यमी परमेश तायल का कहना है कि फोरलेन का कार्य पूरा होने के बाद साधन सुलभ होंगे। दिल्ली, शाहदरा, गाजियाबाद जाने के लिए परेशानी होती थी। उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed