फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The pace of industrial units has increased, many industries are ready to come

Shamli News: बढ़ी औद्योगिक इकाइयों की रफ्तार, कई उद्योग आने को तैयार

Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The pace of industrial units has increased, many industries are ready to come
शामली। जिले में उद्यम इकाइयों की संख्या हर साल बढ़ रही है। चार साल में अब तक 28,994 इकाइयों का पंजीकरण हो चुका है। इस साल जुलाई माह तक 8,916 नए उद्यमी अपनी इकाइयों का पंजीकरण करा चुके हैं। जिनमें दवाइयों, कृषि, रिम, कपड़ा आदि उद्योग शामिल हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में हुई औद्योगिक समिट में जिले के लिए 1,500 करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य तय किया गया था। इसके मुकाबले 3,930 करोड़ रुपये के 66 प्रोजेक्ट के अनुबंध हुए, लेकिन तीन साल में केवल 574 करोड़ रुपये का निवेश हुआ और 21 इकाइयां ही स्थापित हो सकी हैं। जिला उद्योग केंद्र के अनुसार, जल्द ही 32 और औद्योगिक इकाइयां जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दिक्कतें दूर हों तो आगे आएं उद्यमी : साइमा
साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल और उद्यमी अनुज गर्ग का कहना है कि यदि उद्यमियों की जमीन, लाइसेंस, प्रदूषण आदि संबंधित एनओसी आदि समस्याओं का समाधान हो तो इकाईयाें की संख्या और भी अधिक बढ़ेगी। उपायुक्त उद्योग जैसमीन फौजदार और उद्योग मित्र अतुल गुप्ता का कहना है कि पंजीकरण बढ़ने के साथ-साथ उन उद्यमियों की समस्याओं के समाधान पर भी काम हो रहा है, जो किसी कारणवश उद्योग शुरू नहीं कर पा रहे हैं। उनसे बात कर उनकी दिक्कतों को दूर किया जाएगा ताकि वे समय पर उत्पादन शुरू कर सकें और जिले के विकास में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चार वर्षों में उद्यम इकाइयों का पंजीकरण
वर्ष
पंजीकरण
2021-22
1,955
2022-23
4,271
2023-24
13,852
2025
8,916 (जुलाई तक)

आंकड़े: जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed