फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The outbreak of fever is not stopping in the district, beds are full in the government hospital.

Shamli News: जिले में नहीं रुक पा रहा बुखार का प्रकोप, सरकारी अस्पताल में बेड फुल

Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
The outbreak of fever is not stopping in the district, beds are full in the government hospital.
- बुखार से ठीक होने के बाद 15 दिनों तक आ रही कमजोरी, हाथ-पैरों में सूजन, थकान, दर्द व खुजली भी कर रही परेशान
विज्ञापन

- जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने के बाद भी डॉक्टर रहते हैं अपने कक्ष से गायब, मरीज हो रहे
परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जनपद में बुखार का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है और सरकारी अस्पताल में बेड फुल तक हो गए हैं, लेकिन उसके बाद भी जिला अस्पताल में डॉक्टरों के गायब रहने के मामले रुक नहीं रहे हैं। इसके कारण मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में मरीजों की लंबी लाइन लगने के कारण आधा-आधा घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है।
इस डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, बुखार काफी तेजी से फैल रहा है, जिससे जिला अस्पताल, स्वास्थ्य केंद्राें व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही है। जिला अस्पताल की हालत तो काफी खराब हो रही है। वहां पैर रखने तक की जगह नहीं बची है। सैकड़ों की संख्या में रोजाना मरीज बुखार की दवाई लेने के लिए पहुंच रहे हैं। अस्पताल मेें कई-कई दिन तक बुखार से पीड़ित को कमजोरी, हाथ-पैरों में सूजन, थकान, दर्द व खुजली की बीमारी परेशान कर रही है। क्योंकि बुखार तो उनका ठीक हो जाता है, लेकिन बाद होने वाली दिक्कत से परेशान होकर वह चिकित्सकों की सलाह ले रहे है। जिला अस्पताल में चिकित्सक मरीजों को पौष्टिक खानपान व पानी पीने की सलाह दे रहे है और इसमें सावधानी बरतने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

वहीं सोमवार को जिला अस्पताल से नेत्र रोग विशेषज्ञ, फिजिशियन, सर्जन सहित कई स्वास्थ्यकर्मी गायब रहे , जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं सीएमएस डा. अंजू जोधा का कहना है कि उनको चिकित्सकों के गायब रहने की जानकारी नहीं है। यदि वहां गायब रहे है तो मामले की जांच कराकर जवाब मांगा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed