फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The oath administered to the drivers for the safety, honor of the woman

महिला की सुरक्षा, सम्मान के लिए चालकों को दिलाई शपथ

Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The oath administered to the drivers for the safety, honor of the woman
महिला की सुरक्षा, सम्मान के लिए चालकों को दिलाई शपथ
विज्ञापन

शामली। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति अभियान के तहत बृहस्पतिवार को परिवहन विभाग द्वारा ऑटो रिक्शा, टैक्सी और बसों पर चालकों को मिशन शक्ति के बारे में जागरूक किया गया। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि महिला की सुरक्षा एवं सम्मान लिए उनके वाहन में यात्रा कर रही महिलाओं और बालिकाओं के साथ उन्हें किस तरह का व्यवहार करना चाहिए। इस दौरान महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए उन्हें शपथ दिलाई गई। इस दौरान सेव लाइफ फाउंडेशन एनजीओ द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऑनलाइन रोडवेज के चालक, टैक्सी चालक आर ऑटो चालक का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान आयोजित कार्यशाला में रोडवेज के एआरएम, स्टेशन इंचार्ज, बस यूनियन के अध्यक्ष, ई रिक्शा के अध्यक्ष, कर्मचारी और महिलाएं मौजूद रहीं।

विद्यालयों में सुरक्षा की जानकारी दी
शामली। मिशन शक्ति के तहत परिषदीय विद्यालयों में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की जानकारी दी गई। बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक बालिका राजीव कुमार ने बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बुच्चाखेड़ी में बालिकाओं को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए कार्यक्रम किया गया। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बनत में भी स्वास्थ्य एवं सुरक्षा पर जानकारी दी गई। कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भभीसा और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कांधला में स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विषय पर लघु फिल्म पहेली की सहेली दिखाई गई। इसी तरह अन्य विद्यालयों में भी मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed