{"_id":"6467b54f0b25976032028d36","slug":"the-nodal-officer-inspected-the-cattle-shelter-and-saw-the-arrangements-shamli-news-c-26-1-smrt1056-3205-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: नोडल अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: नोडल अधिकारी ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर देखी व्यवस्था
विज्ञापन
- स्वस्थ गायों में कृत्रिम गर्भाधान और पशुओं को बीमारी से बचाने के दिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सहारनपुर मंडल के नामित नोडल अधिकारी एवं अपर निदेशक डा. वीके सिंह बनत गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर वहां व्यवस्थाओं को देखा। साथ ही गोवंश को बीमारी से बचाने के निर्देश दिए और समय से चारा देने के लिए कहा।
शुक्रवार को बनत में गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण करते हुए सहारनपुर मंडल के नामित नोडल अधिकारी एवं अपर निदेशक डा. वीके सिंह ने कार्यरत पशुधन प्रसार अधिकारी विकास कुमार को सीमेन से देसी नस्ल की स्वस्थ गायों में कृत्रिम गर्भाधान कार्य किये जाने और पशुओं को संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए एलएसडी, एचएस वैक्सीन का तत्काल टीकाकरण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय नोडल अधिकारी नेे अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल कुडाना रोड शामली का निरीक्षण किया गया और मौके पर आवश्यक सुविधाओं को देखा।
गोवंश आश्रय स्थल पर 47 स्वस्थ टैग युक्त गोवंश संरक्षित पाए गए। संरक्षित गोवंश काे ज्वार हरा चारा खिलाया जा रहा है और गोवंश को ताजे पानी की उचित व्यवस्था की गई है। निरीक्षण के समय भूसा गोदाम में 320 कुंतल भूसा संरक्षित पाया गया। निरीक्षण के बाद बैठक में विभागीय कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है। निर्देश दिए कि अभी भी खुले में विचरण कर रहे बेसहारा गोवंश को गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित कराया जाए। निरीक्षण के समय डा. यशवंत सिंह मुख्य पशु चिकित्साधिकारी आदि मौजूद रहे।