फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The new District Magistrate took charge late at night.

Shamli News: नवागत जिलाधिकारी ने देर रात संभाला कार्यभार

Sun, 26 Apr 2026 12:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
The new District Magistrate took charge late at night.
कोषागार में चार्ज ग्रहण करते नवनियुक्त जिला​धिकारी आलोक यादव। सूचना विभाग
नवागत जिलाधिकारी ने देर रात संभाला कार्यभार बोले, फरियादियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर होगा समाधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। नवागत जिलाधिकारी आलोक यादव ने 24 अप्रैल की देर रात तहसील शामली पहुंचकर कोषागार के डबल लॉक में महत्वपूर्ण अभिलेखों पर हस्ताक्षर करते हुए विधिवत चार्ज ग्रहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। लंबित मामलों का भी जल्द निस्तारण होगा।
कोषागार में चार्ज लेते समय उनके साथ अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सत्येन्द्र सिंह, एसडीएम शामली निधि भारद्वाज, एसडीएम कैराना शिवाजी यादव, एसडीएम ऊन विनय प्रताप सिंह भदौरिया, डिप्टी कलेक्टर हामिद हुसैन, वरिष्ठ कोषाधिकारी धीरज कुमार, तहसीलदार शामली मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


- 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं आलोक यादव
जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान का तबादला हाल ही में सहारनपुर कर दिया गया है। झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आलोक यादव को शामली का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अरविंद कुमार चौहान ने 15 सितंबर 2024 को शामली में जिलाधिकारी पद संभाला था और करीब दो साल तक यहां अपनी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवनियुक्त जिलाधिकारी आलोक यादव वर्ष 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले वह झांसी विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष के पद पर तैनात थे। इसके अलावा मुजफ्फरनगर और लखनऊ में भी महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी पत्नी अस्मिता लाल बागपत में जिलाधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed