फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The name is Dev Yoga Enclave and the situation is worse than hell

नाम देव योग एनक्लेव, हालात नरक से भी बदतर

Tue, 01 Nov 2022 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
The name is Dev Yoga Enclave and the situation is worse than hell
शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी - फोटो : SHAMLI
शामली। शहर में देव योग एंक्लेव कालोनी में नरक से बदतर हालात बने हुए हैं। कालोनी में कच्ची सड़कें, जगह-जगह जलभराव व गंदगी की समस्या से जूझ रहे हैं। लोगों का आरोप है कि अधिकारियों को कई बार शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में एमएसके रोड पर रजवाहा पटरी के निकट देव योग एंक्लेव कालोनी है। इस कालोनी में करीब 150 परिवार रहते हैं। कालोनी के हालात उसके नाम से बिल्कुल उलट है। यानि स्थिति नरक से भी बदतर बनी है। कालोनी में जगह-जगह जलभराव होने से उसमें मच्छर पनप रहे हैं। नाला निर्माण न होने से पानी की निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। इस समय जिले में डेंगू व अन्य बुखार का प्रकोप चल रहा है। ऐसे में लोगों को बुखार व अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। जगह-जगह पर झाड़ झंकार खड़े हैं, जिनमें जीव जंतुओं के छिपे होने का खतरा रहता है। कई बार घरों के अंदर सांप व अन्य खतरनाक जीव घुस जाते हैं। लोगों का कहना है कि वे नगरपालिका को जलकर व भवन कर देते हैं, इसके बाद भी सुविधाओं के नाम पर कुछ नहीं मिल रहा है। आरोप है कि नगरपालिका व कलक्ट्रेट में कई बार अधिकारियों से समस्याओं के समाधान की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन

ये बोले कॉलोनीवासी
निर्मल बंसल ने बताया कि कॉलोनी में लगभग एक साल से जलराव की समस्या बनी है। इसके संबंध मेें कई बार कॉलोनी के लोगों ने प्रशासन को अवगत कराया, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील कुमार ने कहा कि कॉलोनी में नाली व सड़क की समस्या को लेकर पालिका अधिकारियों और प्रशासन से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन नाला निर्माण नहीं कराया गया। पानी की निकासी न होने से कॉलोनीवासी मच्छरों व गंदगी से परेशान है। प्रशासन द्वारा भी समस्याओं का निराकरण नहीं कराया गया है। रेलवे लाइन के निकट खाली जगह में तालाब की तरह गंदा पानी भरा रहता है।
नीरज धीमान ने बताया कि चुनाव में जनप्रतिनिधि वोट लेने के लिए आते हैं और समस्याओं का समाधान कराने का वादा करते हैं, लेकिन उसके बाद कालोनी में आकर नहीं देखते। इस बार अगर समस्याओं का समाधान नहीं होता तो चुनाव में किसी को भी वोट न दिए जाने का भी निर्णय कॉलोनीवासी ले सकते हैं।
बबीता ने बताया कि कॉलोनी में जगह-जगह गंदगी व झाड़ झंकार खड़े हैं, जिनमें खतरनाक जीव जंतु छिपे रहते हैं। गंदगी के कारण मच्छर पनप रहे हैं ,जिससे डेंगू व अन्य संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासी कई बार कलक्ट्रेट में जाकर अधिकारियों से समस्याओं के निराकरण की मांग कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं हुआ।

कोट
नगरपालिका क्षेत्र में आने वाली सभी कॉलोनियों में सड़कें बनाई गई है। देवयोग कॉलोनी में सड़क व नाला निर्माण न होने के मामले की जानकारी की जाएगी। मच्छरों से बचाव के लिए एंटी लार्वा कीटनाशक का छिड़काव व फोगिंग कराई जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका।

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

शामली के देवयोग कॉलानी में  गंदगी के बारे में जानकारी देता  नीरज धीमान

शामली के देवयोग कॉलानी में गंदगी के बारे में जानकारी देता नीरज धीमान- फोटो : SHAMLI

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी  देता सुनील कुमार

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी देता सुनील कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी देती महिला बबीता

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी देती महिला बबीता- फोटो : SHAMLI

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी  देता र्निमल बंसल

शामली के देवयोग कॉलानी में फैली गंदगी के बारे में जानकारी देता र्निमल बंसल- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed