फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The museum will be built in memory of the martyrs

शहीदों की स्मृति में बनेगा संग्रहालय

Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Wed, 01 Mar 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
The museum will be built in memory of the martyrs
yag - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। 30 साल पहले करमूखेड़ी आंदोलन में शहीद हुए जयपाल सिंह मलिक और अकबर अली की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने उन्हें याद किया। कार्यक्रम में पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने किसानों से जाति-धर्म को छोड़कर एकजुट होने का आह्वान किया है। कहा कि शहीदों की स्मृति में अगले साल लिसाढ़ में कृषि मेला लगेगा।
विज्ञापन


बुधवार को मेरठ-करनाल मार्ग पर लिसाढ़ बस अड्डे पर करमूखेड़ी आंदोलन में शहीद जयपाल सिंह मलिक की प्रतिमा के समक्ष यज्ञ किया गया। मास्टर सोमपाल सिंह द्वारा यज्ञ पुरोहित के रूप में यज्ञ को संपन्न कराया गया।  नरेश टिकैत ने कहा कि शहीद जयपाल सिंह, अकबर अली की स्मृति में लिसाढ़ में एक कमरे का निर्माण कराकर  संग्रहालय बनाया जाएगा। जिसमें भाकियू के प्रथम शहीदों की फोटो को लगवाकर उनकी यादों को संजोया जाएगा। अगले साल लिसाढ़ में एक   दिवसीय कृषि मेला आयोजित करके किसानों को आधुनिक खेती के    बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


चौधरी टिकैत ने कहा कि भाकियू किसान बिरादरी में सामाजिक बुुराई दूर करने और लड़ाई झगड़ों को समाप्त करने के लिए पहल करेगी। ककड़ीपुर-लिलौन, खेकड़ा गांव में लड़ाई-झगड़ों पर अफसोस जाहिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के सामाजिक स्तर सुधारने की आवश्यकता है। चौधरी टिकैत ने भाकियू के हमीरपुर जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह राजपूत की रिहाई के लिए आज की पंचायत में महत्वपूर्ण निर्णय लिया जाएगा। समारोह में मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी के पति प्रसन्न चौधरी से लिसाढ़ में पेयजल की व्यवस्था के लिए हैंडपंप व सिंभालका में शहीद अकबर अली की मजार तक जाने के लिए रास्ता बनवाए जाने की मांग की गई। लिसाढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में पूर्व प्रधान ऋषिपाल सिंह, मास्टर वेदप्रकाश, धर्मवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed