फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   The municipality runs a cleanliness drive in the city

पालिका ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान

Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
The municipality runs a cleanliness drive in the city
शामली आर्दशमंडी थाने में सैनिटराइज करते अग्नीशमन दल के कर्मचारी - फोटो : SHAMLI
पालिका ने शहर में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन के दौरान नगरपालिका के कर्मचारियों ने शहर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नाले-नालियों और सड़कों की सफाई कर कली चूने का छिड़काव किया गया।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए रविवार को नगरपालिका कर्मचारियों ने शहर में सफाई अभियान चलाया। पालिका के अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पालिका के अधिकारियों ने खुद मौजूद रहकर शहर में साफ-सफाई कराई। इस दौरान नाले व नालियों से गंदगी निकालकर साफ कराए गए। मोहल्लों और वार्डों में सड़कों की सफाई कराकर चूने का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

फायरकर्मियों ने सैनिटाइजेशन अभियान चलाया
शामली। अग्निशमन विभाग द्वारा कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए अग्निशमन वाहनों से सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि रविवार को तहसील सदर ओर तहसील कैराना में सैनिटाइजेशन किया गया। एसपी के कैंप कार्यालय का संपूर्ण परिसर, सीडीओ के कैंप कार्यालय का परिसर, सिंचाई विभाग शामली की आवासीय कॉलोनी का परिसर, एएसपी का कैंप कार्यालय का, एसपी कार्यालय परिसर, आदर्श मंडी का परिसर, शिव चौक के आसपास का मार्केट, डीएम कैंप कार्यालय परिसर, शुगर मिल के आवासीय परिसर, कमला कॉलोनी हॉट स्पॉट क्षेत्र, पालिका मार्केट क्षेत्र, रेलवे रोड मार्केट क्षेत्र, गांधी गंज मंडी परिसर, पेट्रोल पंप परिसर, बड़ा बाजार, कबाड़ी बाजार, दिल्ली रोड पर सैनिटाइजेशन किया गया। कैराना में सीएचसी कैराना, मुख्य बाजार, पुलिस चौकी किला गेट परिसर, पुलिस चौकी इमाम गेट, कांधला तिराहा का मार्केट क्षेत्र आदि में सैनिटाइजेशन किया गया। इस दौरान पालिकाकर्मियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed